वॉर्डरोब में नमी के कारण कपड़ों से बदबू आना एक आम समस्या है। खासकर बारीश के मौसम में ये समस्या अधिक बढ़ जाती है। कई बार ये बदबू इतनी अधिक होती है कि लोग साफ-धुले हुए कपड़ों को दोबारा धोने पर मजबूर हो जाते हैं। जबकि कई बार कपड़ों की ये बदबू शर्मिंदगी का कारण बन जाती है।
ऐसे में अगर आपको भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप वॉर्डरोब से नमी और बदबू की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
सफाई
नमी को दूर करने के लिए सबसे पहले वॉर्डरोब की अच्छी तरह सफाई करें। इसके लिए सभी कपड़ों को बाहर निकाल लें, साफ-सफाई करें और कुछ देर के लिए वॉर्डरोब के दरवाजों को खुला छोड़ दें। इस दौरान कमरे में डीह्यूमिडिफायर को भी खुला छोड़ दें। इससे अलमारी के अंदर की नमी दूर होने लगेगी। आप चाहें तो दिनभर के लिए इस तरीके को अपना सकते हैं।
रबिंग अल्कोहल
अगर नमी के कारण वॉर्डरोब में जगह-जगह फंगस यानी फफूंद लग गई है, तो इससे निजात पाने के लिए किसी कपड़े की मदद से उस जगह पर रबिंग अल्कोहल लगाएं। इससे फफूंद खत्म हो जाएगी।
गीले कपड़े
गीले कपड़े वॉर्डरोब में नमी और फंगस लगने का सबसे बड़ा कारण हो सकते हैं। ऐसे में कपड़ों को पूरी तरह सुखाकर ही अलमारी के अंदर रखें।
सिलिका जेल
वॉर्डरोब से नमी खत्म करने के लिए आप इसमें सिलिका जेल के पैकेट्स रख सकते हैं। ये पैकेट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें जगह-जगह वॉर्डरोब में रखें। सिलिका जेल एक प्राकृतिक नमी अवशोषक की तरह काम करता है। इससे नमी तो खत्म होगी ही साथ ही कपड़ों में बदबू की समस्या भी नहीं होगी।
कपूर
इन सब से अलग आप नमी और इसके कारण होने वाली बदबू को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए वॉर्डरोब में अलग-अलग कोनों में किसी सूती कपड़े में कपूर बांधकर रख दें। इससे अलग गंध अधिक होने पर आप वॉर्डरोब की खिड़कियों को खोलकर कमरे में कपूर को जलाकर भी रख सकते हैं। कपूर की तेज महक बदबू को कम करने में असर दिखा सकती है।