बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें सेल्फ डाउट होने लगता है। दरअसल, आत्म-संदेह होना आम है, लेकिन अगर इसे ठीक नहीं किया जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार सेल्फ डाउट के चक्कर में लोग आगे बढ़ने के बजाय पीछे चले जाते हैं, जिसके कारण वे सफल नहीं हो पाते हैं।
अगर आप भी बात-बात पर अपने ऊपर सेल्फ डाउट करते हैं, तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप इसके सिम्पटम्स को आसानी से पहचान कर इसका समाधान भी कर सकते हैं।
विचारों की करें पहचान
सेल्फ डाउट का सबसे पहला सिम्पटम खुद पर शक करना होता है। अगर आप खुद पर शक करते हैं, तो इससे आपके अंदर नकारात्मक विचार पनपने लगते हैं। ऐसे में आप खुद से सवाल पूछें कि क्या जो विचार आ रहे हैं, वह सही है या नहीं। इस तरह आप धीरे-धीरे इसकी पहचान करें और इस पर काबू पाएं।
उपलब्धियों को करें याद
अगर आप अपने पर सेल्फ डाउट कर रहे हैं, तो सबसे पहले एक जगह शांत बैठ जाएं और अपनी पिछली उपलब्धियों की एक लिस्ट बनाएं। इससे आपको यह एहसास होगा कि आपने पहले भी बहुत कुछ किया है और आगे भी कर सकते हैं। इस तरह आपके अंदर आत्मविश्वास आने लगेगा।
छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं
बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोग जमकर मेहनत करते हैं। हालांकि, कई बार ये लक्ष्य हासिल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आप छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करें। आप इस दौरान सकारात्मक सेल्फ-टॉक भी करें। आप खुद से यह कह सकते हैं कि मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।
खुद के साथ बिताएं समय
आप अधिक से अधिक खुद के साथ समय बिताएं। इससे आपका दिमाग शांत होगा और आपको वर्तमान में रहने में मदद मिलेगी। आप मेडिटेशन के लिए कुछ समय भी निकालें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। आगे पढ़िएः योग करने का बेस्ट टाइम क्या है? इस वक्त करने से मिलेंगे सबसे अधिक फायदे