Cracked hands remedy: हाथ फटने की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। खासकर कि बर्तन धोने के बाद ये दिक्कत और बढ़ जाती है। दरअसल, होता ये है कि सर्दियों में पानी और सर्द हवा की वजह से नमी छीन जाती है और फिर त्वचा अंदर से फटने लगती है। इसके अलावा डिहाइड्रेट स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है जिससे त्वचा की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में आप बर्तन धोने के बाद इन टिप्स की मदद ले सकते हैं जिससे हाथों को नमी मिलती है और आपके हाथ मुलायम रहते हैं। तो जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।

सर्दियों में बर्तन धोने के बाद कर लें ये 3 काम-How to make your hands soft after washing dishes

बर्तन धोने के बाद हाथों में लगाएं गर्म सरसों का तेल

सर्दियों में बर्तन धोने के बाद आप हाथों में गर्म सरसों का तेल लगा सकते हैं। सरसों का तेल हाथों की हीलिंग करने के साथ बेजान फटती हुई स्किन को नरिश कर सकता है। इसके अलावा सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने के साथ, स्किन को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मददगार है। इस प्रकार से आपके हाथ फटेंगे भी नहीं और लंबे समय तक मॉइस्चराइज भी रहेंगे।

हाथों में लगाएं नारियल तेल

हाथों को मॉइस्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल की मदद ले सकते हैं। दरअसल, नारियल का तेल त्वचा में नमी को लॉक करने के साथ स्किन को फटने से बचाने में मददगार है। इस तेल के कण त्वचा के अंदर लंबे समय तक लॉक हो जाते हैं और फिर स्किन की हीलिंग में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम रहने के साथ सूजन की भी शिकार नहीं होती।

ग्लिसरीन करेगा हील

सर्दियों में त्वचा की हीलिंग में ग्लिसरीन बहुत मददगार है। तो आपको करना ये है कि बर्तन धोने के बाद अपने हाथों को गर्म पानी से साफ करें और फिर हाथों को अच्छी तरह से सुखाकर ग्लिसरीन लगा लें। रात को ये काम पक्का करके सोएं इससे त्वचा की बनावट अच्छी होती है और त्वचा अंदर से हेल्दी रहती है। इससे त्वचा फटेगी नहीं और स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव होगा। अब आगे जानते हैं नारियल तेल से टैन कैसे हटाएं?