देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो गई है। गर्मी के मौसम में सबसे अधिक ठंडे पानी की डिमांड रहती है। हालांकि, अधिकतर लोग तो गर्मी के मौसम में ठंडे पानी के लिए फ्रिज या फिर बर्फ पर निर्भर रहते हैं। कई बार फ्रिज का पानी कुछ लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और वह बीमार भी पड़ सकते हैं।

पानी को कैसे करें ठंडा

अगर आपके भी घर फ्रिज नहीं है और पानी को ठंडा करना चाहते हैं तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको नेचुरल तरीके से पानी को ठंडा करने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसको आप पूरे गर्मी फॉलो कर सकते हैं। इन देसी तरीकों से ठंडा किया हुआ पानी हेल्थ के लिए भी काफी बेहतर होता है। 

मटके का लें सहारा

पानी को ठंडा करने के लिए मटक का प्रयोग आज से नहीं, बल्कि सदियों से होता रहा है। ऐसे में पानी को बर्फ की तरह ठंडा करने के लिए आप मटके का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, मटके में पानी डालने के बाद इसके सतह से पानी धीरे-धीरे वाष्प बनता है, जिसके कारण यह ठंडा रहता है। अगर आप एकदम चिल्ड पानी चाहते हैं तो मटके को छांव में रखें। इसके अलावा आप मटके पर गीला कपड़ा भी रख सकते हैं।

बोतल में लपेटें गीले कपड़े

आप बोतल की पानी को भी ठंडा कर सकते हैं। इसके लिए आप बोतल में सबसे पहले पानी भर लें। अब इस बोतल को सूती के कपड़ों को पानी में भिगोकर लपेटे और इसको छांव में रख दें। आप इसको हवादार जगह पर भी रख सकते हैं। इस तरह पानी कुछ ही समय में एकदम ठंडा हो जाएगा।

तांबे के बर्तन का करें उपयोग

तांबे का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। आप तांबे की बर्तन में भी पानी को रख सकते हैं। दरअसल, इसमें पानी रखने से यह तापमान को नियंत्रित कर के रखता है, जिससे पानी ठंडा बना रहता है। इसमें पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आगे पढ़िएः