Diwali toran design: दिवाली बिना तोरण के कहां। आपको इस त्योहार में हर घर के आगे तोरण लगा हुआ दिख जाएगा। तोरण को शुभ माना जाता है और लोग अपने घरों की सजावट इससे जरूर करते हैं। पर तोरण बनाना कई बार मुश्किल का काम लगाता है। मोली के साथ पत्ते और फूलों को जोड़कर बनाना कई बार मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में आप स्टेपलर की मदद ले सकते हैं जिससे आप आसानी से तोरण बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं तोरण में कितने पत्ते होते हैं, सजावट के लिए कौन से पेड़ की पत्तियों का उपयोग तोरण में होता है और स्टेपलर मारकर फटाफट तोरण कैसे बनाएं।
तोरण में कितने पत्ते होते हैं?
तोरण में 5, 7, 11 या 21 पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें आप पत्तों का बंच भी बना सकते हैं। जैसे कुछ 3 पत्तों को जोड़कर एक बंच तैयार करें और फिर इन पत्तों को जोड़कर तोरण बना लें।
सजावट के लिए कौन से पेड़ की पत्तियों का उपयोग तोरण में होता है?
सजावट के लिए आमतौर पर आम के पत्ते का तोरण बनता है लेकिन आप कुछ दूसरे पेड़ की पत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं। जैसे कि आप तोरण के लिए बांस के खंबे आम की पत्तियों, अशोक की पत्तियों और केले की पत्तियों का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेपलर मारकर फटाफट कैसे बनाएं तोरण
-सबसे पहले पत्तों को ले।
-तीन पत्तों को जोड़कर स्टेपलर लगाएं। देख लें कि ये निकले नहीं और उसकी हिसाब से हर ज्वाइंट पर स्टेपलर मारें।
-ऐसे ही 3-3 पत्तों के 5 से 7 बंच तैयार करें।
-फिर आपको करना ये है कि धागा ले लें या मोली का धागा लें।
-इसमें मोली को पकड़ते हुए पत्तों के ऊपर स्टेपलर लगाएं।
-इस प्रकार से आप फटाफट तोरण बना सकते हैं।
पंखुड़ी वाले फूलों का तोरण
इसी तरह से पांच पंखुड़ी वाले फूल लें और इनकी पत्तियों को आपस में जोड़ते हुए स्टेपर की मदद से मोली या धागे पर टग करें। इसी तरह सारी पत्तियों और फूलों को जोड़कर एक तोरण बना लें। बस इस प्रकार से आप फूलों का सुंदर तोरण बना सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और फटाफट काम भी हो जाएगा।