Til Mawa Laddu Recipe In Hindi: सर्दियों में तिल से बनीं चीजें खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें न केवल कैल्शियम होता है बल्कि जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर होने की वजह से यह कब्ज ठीक करने में मदद करता है। इतना ही नहीं तिल के बीज एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) से भरे होते हैं। इसलिए यह उम्र बढ़ने के असर को धीमा करने में मदद करते हैं।

तिल में ओमेगा फैटी एसिड भी होता है। जो बालों के विकास में सहायक होता है। इतने फायदे होने के साथ यह स्वाद में भी अच्छा लगता है। कई लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है लेकिन डाइट कॉन्शियस होते हैं। ऐसे में आप इस बार सर्दियों में घर में खोए वाले तिल के शुगर फ्री लड्डू (Winter Special Ladoo)बना सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। यहां बताई रेसिपी को फॉलो करने पर यह बाजार से भी ज्यादा टेस्टी बनेंगे और आप तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo) को कई दिनों तक स्टोर भी कर पाएंगे।

मावा तिल के लड्डू बनाने की विधि

500 ग्राम सफेद तिल
500 ग्राम खोया या मावा
आधा कप ड्राई फ्रूट<br>250 ग्राम खजूर
4 चम्मच सोठ
2 चम्मच देशी घी

खोया तिल के लड्डू कैसे बनाएं?

लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को काटकर रख लें। फिर खजूर के बीज निकालकर उसे भी छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कढ़ाई में घी डालकर ड्राईफ्रूट्स को भून लें। इसके बाद कढ़ाई में तिल को डालकर के अच्छे से भून ले तिल भून लें। इन्हें ठंडा होने दें। फिर ब्लेंडर में डालकर पीस लें। कढ़ाई में खोया डालें। उसे 5 मिनट पकाएं। इसमें ड्राई फ्रूट्स और खजूर मिलाएं। इलायची पाउडर डालें। हथेलियों पर घी लगाएं। मिक्चर को लेकर लड्डू का आकार दें।