Morning Mantra: अगर आप एक निखरी त्वचा चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा पीना चाहिए जो कि शरीर को डिटॉक्स करे। जैसे कि तोरई का पानी। दरअसल, तोरई का पानी शरीर में जमा गंदगी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में तेजी लाता है। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के मल्टीविटामिन्स होते हैं जो कि वेट लॉस के पूरे प्रोसेस में तेजी ला सकते हैं और एक ग्लोइंग पाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं तोरई का पानी कैसे बनाएं और फिर इसे पीने के फायदे।
तोरई का पानी कैसे बनाएं-How to make ridge gourd water in hindi
तोरई का पानी बनाने के लिए इसे छील लें और काटकर उबाल लें। इसके बाद इसे मैश करें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर ब्लैंड कर लें। इस पानी को गिलास में निकाल लें और इसमें हल्का सा काला नमक मिला लें। आधा चम्मच घी मिला लें और फिर इसे पानी को पी लें।
तोरई का पानी पीने के फायदे-Ridge gourd water benefits in hindi
सबसे पहले तो ये पानी स्किन को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करेगी। दरअसल, इस तरह का पानी पीने से शरीर के अंदर की गंदगी डिटॉक्स होने लगती है और फिर खून साफ हो जाता है। इससे त्वचा की अशुद्धियां कम होती हैं और स्किन अंदर से साफ होकर ग्लो करने लगती है। इसके अलावा ये त्वचा से गंदगी को साफ करने के साथ झुर्रियों को कम करने में मददगार है। क्योंकि घी कोलेजन बूस्टर का काम करती है और एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करती है।
तो इन तमाम कारणों से आपको तोरई का पानी पीना चाहिए। इसे आप घर पर बना लें और फिर सुबह खाली पेट पिएं। इसके अलावा ये वेट लॉस में भी तेजी से मददगार है और मेटाबोलिज्म को तेज करने वाला है। साथ ही ये फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है और बैली फैट कम करने में मददगार है। तो इन तमाम कारणों के आपको घर में इस ड्रिंक को बनाकर पीना चाहिए। ये लेस कैलोरी वाला है, पर इसे पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज व पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या नहीं होती।