Pyaz Kachori Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ कुछ बढ़ियां और टेस्टी सा खाने का मन होता है। कुछ ऐसा जो कि थोड़ा सा तीखा हो और फिर जिसे खाने के बाद टेस्ट बढ़ जाए। ऐसी स्थिति में प्याज की कचौरी (Pyaz Kachori) खाना शानदार लग सकता है। इसे आपको बाहर से खरीदकर नहीं लाना है बल्कि आपको इसे घर बनाकर खाना है। इसे बनाना बहुत मुश्किल भी नहीं है बस आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना है और फिर आप इसे फटाफट बनाकर खा लेंगे। तो आइए जानते हैं प्याज की कचौरी की रेसिपी।
कैसे बनाए प्याज की कचौरी-Pyaj ki Khasta kachori
सामग्री-Ingredients
प्याज
मैदा
तेल
नमक
अजवाइन
गर्म पानी
धनिया
सौंफ
काली मिर्च
जीरा
हींग
हरी मिर्च
बेसन
उबले आलू
नींबू
हरी धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिला लें।
प्याज की कचौरी बनाने का तरीका-How to make Pyaj ki Khasta kachori
कचौरी का आटा तैयार करें
-कचौरी बनाने के लिए मैदा लें। इसमें नमक, अजवाइन और तेल डालें।
-गर्म पानी डालकर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मैल लें।
-फिर सबका एक आटा बना लें।
प्याज की स्टफिंग तैयार करें
-इसके लिए आपको प्याज और हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें।
-लहसुन और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें।
-फिर एस कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
-जीरा और हींग डालें। इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल लें।
-हरी मिर्च, प्याज डालें और नमक डालें।
-बेसन मिलाएं।
-सबको अच्छी तरह से भूनें।
-अब उबले आलू का मैश करके डालें।
-हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालें।
-नींबू का रस मिलाएं।
-सब कुछ मिक्स करके, इसमें धनिया पत्ती डालें।
फिर आपको करना ये है कि कचौरी का आटा लें और फिर इसमें प्याज की स्टफिंग करें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालें और इसे गर्म होने दें। इसके बाद आपको कचौरी को इसमें डालें और फिर इस तल लें। इस तरह से आप गरमागरम कचौरी बनाकर खा सकते हैं। आप आलू और टमाटर की सब्जी के साथ इस प्याज की कचौरी को खा सकते हैं। इसके अलावा धनिया की चटनी के साथ भी इसे खा सकते हैं। तो अगर आज तक आपने ये कचौरी ट्राई नहीं की है तो एक बार जरूर ट्राई कर लें।
