Anar ke patte ka manjan: अनार के दानों में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनल्स, फाइबर, आयरन, विटामिन सी जैसे गुण होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस फल के पत्ते भी कई तरह के गुणों से भरपूर होते हैं। जिस तरह अनार में पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी होता है वैसे ही इसके पत्ते भी आपकी ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप भी पीले दातों या मुंह से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं तो आप अनार के पत्तों से दंत मंजन बना सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

अनार के पत्ते क्यों है फायदेमंद ?

Science direct के मुताबिक अनार के पत्तों में कई तरह के बायोएक्टिव यौगिकों का समृद्ध स्रोत होता है। इसमें टैनिन, फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड होता है। इसके अलावा अनार के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुणों के साथ एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। ये सभी चीजें ओरल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

अनार के पत्तों से मंजन कैसे बनाएं | Anar ke patte ka manjan recipe in hindi

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

-अनार के पत्ते
-लौंग
-सेंधा नमक
-खाने वाला बेकिंग सोडा

अनार के पत्तों का दंत मंजन बनाने की विधि

अनार के पत्तों से दंत मंजन बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश पत्तों को तोड़कर धोकर धूप में सूखा लें। इसके बाद इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इसके अलावा आपको लौंग को पीसकर उसका भी पाउडर बनाना है। अब दोनों चीजों को मिक्स कर लें। फिर इसमें सेंधा नमक मिला लें। लास्ट में बेकिंग सोडा मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके डिब्बे में रख लें। आपका दंत मंजन तैयार है।

अनार के पत्ते का दंत मंजन करने फायदे

अनार के पत्तों से बनाए गए दंत मंजन को आप रोजाना सुबह और रात में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न केवल आपके पीले दांत साफ होने लगेंगे बल्कि मुंह से आने वाली दुर्गन्ध भी दूर होने लगेगी। दांतों में कीड़े लगने की समस्या कम होगी। यह मंजन एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है। इसलिए इसे करने से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: मुंह की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का बताया आयुर्वेदिक उपाय, जानें ये आसान टिप्स

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।