Olive Leaf Tea: जैतून का तेल तो हेल्थ के लिए फायदेमंद होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि जैतून के पत्ते के भी कई फायदे होते हैं। इसके पत्ते की चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और त्वचा पर निखार आता है। जैतून के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

थकान को कम करता है यह चाय

चाय की चुस्की लेना किसको पसंद नहीं है। सुबह सुबह उठते ही अगर बढ़िया चाय मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है। हालांकि, नॉर्मल चाय की जगह अगर जैतून के पत्ते की चाय (Olive Leaf Tea) मिल जाए तो क्या ही कहना। इस चाय को पीने से हेल्थ बेहतर रहता ही है, लेकिन इस चाय को पीने से थकान को भी कम होता है।

जैतून के पत्ते की चाय बनाने की सामग्री

5 तून के सूखे या ताजे पत्ते
1 कप पानी
नींबू
शहद

जैतून के पत्ते की चाय बनाने की विधि

जैतून के पत्ते की चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले पानी को उबालें। अब इसमें जैतून के पत्ते को डालें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक उबालें। अब आप इसको छान लें और इसमें शहद और नींबू को मिलाएं। आप इसको गरम-गरम पी लें।

कब-कब पीएं जैतून के पत्ते की चाय

  • आप जैतून के चाय को आप सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं। खाली पेट इसकी चाय पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है। यह  इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हर रोज सुबह इसकी चाय पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और दिन पर ताजगी महसूस होता है।
  • आप इस चाय को भोजन करने के करीब 30 मिनट के बाद भी पी सकते हैं। यह खाना पचाने में काफी हेल्प करता है, जिससे अपच नहीं होती है।
  • जैतून के चाय को आप शाम के समय में भी पी सकते हैं। यह चाय तनाव को कम करने में मदद करता है और शरीर को काफी आराम देता है। इसको पीने से रात में अच्छी नींद आती है।
  • आप इस चाय को एक्सरसाइज या योग के बाद भी पी सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करती है और मांसपेशियों की थकान को कम करने में मदद करती है।