Aloe Vera, Almond Oil, Honey & Glycerine DIY Cream: मौसम बदलते ही हाथ-पैर फटने लगते हैं। स्किन पर ड्राइनेस नजर आने लगती है। शुष्क और ठंडी हवाएं ये दिक्कते बढ़ा देती हैं। रूखे-सूखे हाथ-पांव न केवल देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि इनमें खिंचाव भी महसूस होने लगता है। यूं तो बाजार में कई तरह के बॉडी लोशन, क्रीम और मॉइस्चराइज़र उपलब्ध हैं। लेकिन आप घर में ही स्किन को मुलायम और कोमल बनाने के लिए नेचुरल चीजों से क्रीम बना सकते हैं। इससे न केवल स्किन की ड्राईनेस दूर होगी बल्कि त्वचा में चमक भी आएगी। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
ग्लिसरिन और एलोवेरा जेल से बनाएं क्रीम
घर में क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप ग्लिसरिन लें। इसके बाद उसमें आधा कप गुलाबजल लें। फिर आधा कप एलोवेरा जेल मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करके एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
बादाम के तेल और एलोवेरा से तैयार करें क्रीम
एलोवेरा और बादाम का तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण ड्राई स्किन को नमी देने में भी कारगर हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप एलोवेरा जैल में एक चौथाई कप बादाम का तेल मिलाएं। मिक्स करें और स्टोर करें।
शहद और ग्लिसरिन से इस तरह बनाएं क्रीम
घऱ में नेचुरल क्रीम बनाने के लिए 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच ग्लिसरिन, एक चम्मच नींबू और 2 चम्मच ग्रीन टी एक्सट्रेंक्ट मिलाएं। अगर आपके पास ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट नहीं है तो भी इसे बना सकते हैं।
