Mango lip balm: गर्मियों के मौसम में होंठ कई बार चटकने और फटने लगते हैं। ऐसे में होंठों की रंगत कहीं गायब सी होने लगती है। काले-फटे (dark lips) होंठ न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि इनके ऊपर सही तरीके से लिपस्टिक (Lipstick)भी अप्लाई नहीं हो पाती है। अक्सर लोग होंठ फटने पर बाजार से महंगे प्रोडक्ट लाकर यूज करने लगते हैं, लेकिन इनसे में भी कई बार कोई फायदा नहीं मिलता है। गर्मियों के दिनों में अगर आप भी आम की तरह रसीले यानि जूसी लिप्स (juicy lips)पाना चाहते हैं तो आप घर पर ही अपने लिए आम से लिप बाम (DIY mango lip balm) तैयार कर सकते हैं। मार्केट में आम मिलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में आप अभी से इस लिप बाम को बनाकर यूज कर सकती हैं। ये न केवल नेचुरल होता है बल्कि इससे होंठों को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। आम से तैयार लिप बाम गर्मियों में होंठों को पोषण देगा, इसके साथ ही होंठों से कालापन दूर करने में भी मदद करेगा।
आम से लिप बाम कैसे बनाएं? (DIY homemade mango lip balm recipe)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आम
मक्खन
मोम
नारियल का तेल
मैंगो लिप बाम बनाने का तरीका
सबसे पहले ऊपर बताई गईं सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें।
इसके बाद एक डबल बॉयलर में ये सारी चीचें रखें।
अगर आपके पास ये नहीं है तो आप एक बर्तन में पानी उबालें।
इसके बाद किसी बर्तन में ये मिश्रण रखकर उसके ऊपर रखें।
इसे तब तक मिलाएं जब तक ये सारी चीजें पिघल न जाएं।
अब इसे नीचें उतार लें। आप चाहें तो इसमें आम की खुशबू वाला कोई तेल भी मिला सकती हैं।
इसके बाद इसे किसी कांच के लिप बाम कंटेनर में डाल लें।
इसे ठंडा होने के लिए रख दें। करीब 1 घंटे तक इसे ऐसे ही रहने दें।
इसके बाद यह सख्त हो जाएगा। आपका मैंगो लिप बाम तैयार है।