Sahjan Ki Sabji: सहजन की सब्जी का नाम आते ही बहुत लोगों को मुंह बन जाता है। दरअसल, ये सब्जी हेल्दी तो बहुत है लेकिन इसे आसानी से कोई भी खाना पसंद नहीं करता। इसका अजीब सा कड़वा स्वाद इसकी बड़ी वजह है। ऐसी स्थिति में आपको सहजन की ये रेसिपी (sahjan recipe) ट्राई करी चाहिए। इसमें आपको इससे मसालेदार और रसदार सब्जी बनानी है जिसका स्वाद सच में गजब का होता है। इसके अलावा जो लोग मछली खाते हैं या फिर खा चुके हैं उन्हें इसकी रेसिपी तुरंत पसंद आ जाएगी। तो आइए, जानते हैं सहजन की सब्जी कैसे बनाएं।

सहजन की मसालेदार सब्जी कैसे बनाएं?

सामग्री
-सहजन को छीलकर, धोकर और बड़ा-बड़ा काटकर रख लें।
-2 आलू काटकर रख लें।
-पीली सरसों और लहसुन को एक साथ पीसकर रख लें।
-टमाटर और अदरक की प्यूरी बना लें।
-लाल मिर्च
-हींग
-तेज पत्ता
-काली सरसों
-नमक
-हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर
-सरसों का तेल

सहजन की सब्जी बनाने का तरीका

-इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली लें और इसमें सहजन, पीली सरसों और लहसुन पेस्ट, थोड़ा नमक, हल्दी, लाल मिर्च और सरसों को तेल मिला लें।
-अब अपने हाथों से इन सब चीजों को मिला लें।
-अब एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें।
-इसमें सहजन डालें और ढककर भून लें।
-जब ये बिलकुल भूनकर तैयार हो जाए तो इसे कड़ाही से निकाल लें।
-इसी कड़ाही में फिर से सरसों का तेल डालें।
-तेल गर्म होने के बाद इसमें सरसों के बीज, हींग और तेज पत्ता डालें।
-अब पीली सरसों और लहसुन, टमाटर और अदरक की प्यूरी डालें।
-इसमें आलू डालें।
-हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर जैसे सारे मसाले डालें और फिर नमक डालें।
-अच्छी तरह से सबको भूनकर पकाएं।
-आधा आलू जब पका सा लगे तो इसमें सहजन डाल दें।
-फिर से इसे भूनें और एक बार ढककर पकाएं।
-जब इसका लाल रंग ऊपन नजर आने लगे तो इसमें पानी मिलाएं।
-पूरी तरह से पकने दें और इसके बाद धनिया पत्ता डालकर इसे सर्व करें।

इस तरह से बनी सहजन की सब्जी आपके घर का हर इंसान खाना चाहेगा। इसे आप रोटी-चावल जैसी किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। बहुत से लोग इसे मोटे अनाजों से बनी रोटियों के साथ खाते हैं। जैसे ज्वार और बाजरा। तो अगर कभी आपने सहजन की सब्जी नहीं खाई है तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।