Jatamansi oil: दादी-नानियां सफेद बालों के लिए इस हर्बल उपाय का इस्तेमाल करती रही हैं। हम बात जटामांसी की कर रहे हैं जो कि बालों के लिए कारगर तरीके से इस्तेमाल होता रहा है। दरअसल, जटामांसी एक प्रकार का पौधा होता है जो कि आपके बालों के लिए कारगर तरीके से काम करता है। इस पौधे कि खास बात ये है कि ये उन नेचुरल दवाओं में इस्तेमाल होता है जिससे नींद से जुड़ी बीमारियां और फिर एंग्जायटी विकारों को शांत करने के लिए उपयोग किया जाता है।
बाजार में पाउडर के रूप या जड़ी के रूप में मिलती है और यहां से खरीदकर आप बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका तेल बना सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं।
जटामांसी का तेल कैसे बनाएं-How to make jatamansi oil
सामग्री
-जटामांसी
-अरंडी का तेल
-नारियल तेल
-कांच का कंटेनर
तेल बनाने का तरीका-Jatamansi oil recipe in hindi
-जटामांसी का तेल बनाने के लिए आपको करना ये है कि एक कांच के बर्तन में कुछ चम्मच जटामांसी का पाउडर डालें।
-इसमें अरंडी का तेल डालें।
-फिर नारियल तेल डालें।
-इसके बाद इस पर कपड़ा लगाकर एक ढक्कन लगा दें और फिर इसे 2 से 3 दिन बिना खोले धूप दिखाते रहें।
-5 से 7 दिन अंधेरे वाली जगह पर रख दें।
-शैंपू करने से 30 मिनट पहले कुछ बूंदों से अपने स्कैल्प और बालों पर मसाज करें।
-बेहतर लाभ के लिए इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह शैम्पू कर लें।
सफेद बालों के लिए कैसे फायदेमंद है जटामांसी का तेल-Jatamansi oil for grey hair benefits
जटामांसी आयुर्वेदिक तेल के रूप में भी जाना जाता है। ये बालों की देखभाल के लिए एक प्राचीन भारतीय उपचार है। ऐसा माना जाता है कि सफेद बालों के लिए इसके कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं:
-जटामांसी का तेल बालों के प्राकृतिक रंग को बहाल करने में मदद करता है, जिससे सफेद बालों की समस्या में कमी आती है। ऐसा माना जाता है कि यह मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो बालों के रंग को काला करने और सफेद होने को कम करने में मदद करता है।जटामांसी तेल बालों के विकास को प्रोत्साहित करने, बालों की जड़ों को मजबूत करने और बालों के झड़ने को कम करने के लिए माना जाता है। ये तेल खोपड़ी की खुजली को शांत करता है, रूसी को कम करता है और खोपड़ी की अन्य समस्याओं को रोकता है।
अंत में जटामांसी तेल का तेल लगाने से दिमाग और शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है, जो तनाव से संबंधित बालों की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।