Home Made Dhoop Batti: घर हो या मंदिर हो पूजा के लिए हर जगह धूप, फूल, कपूर दीया इत्यादी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। ऐसे में इन सभी जरूरी चीजों को हम मार्केट से ही खरीद कर अपने घर पर लाते हैं। पूजा के समय धूप और कपूर को जलाने से पूरा घर खुशबू से महक उठता है। क्या आपको पता है कि धूपबत्ती को घर पर भी बनाया जा सकता है।
आसानी से घर पर बनाएं धूपबत्ती
जी हां, पूजा में हर रोज उपयोग होने वाले धूप को आप अपने घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इस लेख में हम आप इसकी के बारे में बताने वाले हैं। आप बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से खुशबूदार धूपबत्ती को अपने घर पर ही बना सकते हैं।
घर पर ही धूपबत्ती बनाने के लिए सामग्री
7-8 गेंदे के फूल
4-5 कपूर
5-6 गुलाब के फूल
2-3 तेजपत्ता
6-7 लौंग
4-5 दालचीनी
दो चम्मच चंदन पाउडर
एक चम्मच शहद
दो चम्मच घी
घर पर ही धूपबत्ती कैसे बनाएं? How to make Dhoop Batti at home
धूपबत्ती बनाने के लिए सबसे पहले आपको इन सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लेना होगा। इसके बाद आप सभी को धूप में सूखा लें। सूखने के बाद आप इसको मिक्सर में डाल कर पीस लें। अब आपके पास इसका पाउडर बनकर तैयार है। पाउडर को छलनी से छान कर सबसे बारीक वाले बुरादे को अलग कर लें। फिर बाकी बचे को भी मिक्सर में डाल लें और इसको भी पीस कर महीन कर लें।
मिलाएं ये खास चीज
अब इसके बुरादे को एक थाली में इकट्ठा कर लें। इसमें आप घी, शहद, और हल्का पानी डालकर मिलाएं। आप इसमें तिल का तेल भी डाल सकते हैं। सही से मिल जाने के बाद इसको आप अपने पसंद के आधार पर धूपबत्ती का आकार दे सकते हैं। अब अंत में आप इसको धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। अब आपका धूपबत्ती घर पर ही बनकर तैयार हो गया है। इसको आप मंदिर या किसी भी पूजा स्थल पर जला सकते हैं।
