नारियल तेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। लोग हेयर केयर के लिए बालों में नारियल का तेल लगाते हैं, इसे स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है। इसके अलावा कई लोग खाना बनाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, आज के समय में बाजार में मिलावटी प्रोड्क्ट्स ज्यादा मिलने लगे हैं। ऐसे में आपके नारियल तेल में भी मिलावट हो सकती है। इसी कड़ी में यहां हम आपको घर पर ही नारियल का तेल बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं। अधिक कमाल की बात यह है कि इसके लिए आपको केवल ताजे नारियल की ही जरूरत होगी। यानी आप केवल नारियल की मदद से घर पर इसका 100% Pure तेल बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

घर पर 100% Pure नारियल का तेल कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले 6-7 ताजे नारियल लें।
  • नारियल को फोड़कर पानी को अलग कर लें और शैल से नारियल को अलग निकाल लें।
  • इसके बाद नारियल को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इन टुकड़ों को एक मिक्सर जार में डालें साथ में थोड़ा पानी डालें और एकदम बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
  • तैयार पेस्ट को कपड़े की मदद से अच्छी तरह छानकर कॉकोनट मिल्क यानी नारियल का दूध अलग निकाल लें।
  • आपको पेस्ट को अच्छी तरह निचोड़कर इससे दूध को अलग कर लेना है।
  • अब तैयार कॉकोनट मिल्क को एक बार और छन्नी की मदद से छान लें।
  • छने हुए नारियल के दूध को किसी बड़े भगोने में रखें और इसे Cling wrap से अच्छी तरह ढककर किसी गर्म जगह पर रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह आप देखेंगे कि नारियल का दूध फर्मेंटेड हो चुका होगा। इसके बाद इसे करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब, एक चम्मच की मदद से फर्मेंटेड हो चुके नारियल के ठोस हिस्से को अलग निकाल लें।
  • इस ठोस हिस्से को एक बार फिर Cling wrap से अच्छी तरह ढककर गर्म जगह पर 8 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें।
  • तय समय बाद आप देखेंगे कि बाउल में 3 अलग-अलग लेयर बन चुकी होंगी।
  • इसमें दूसरी लेयर नारियल के तेल की होगी।
  • ऐसे में पहली लेयर को अलग कर लें। इसके बाद चम्मच की मदद से दूसरी लेयर पर मौजूद तेल को निकाल लें।
  • इसे एक बार छान लें और थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इतना करते ही आपका 100% Pure नारियल का तेल बनकर तैयार हो जाएगा।
  • आप अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें-घर को Cafe जैसा खुशबूदार कैसे रखें? बस 5 मिनट में बना लें ये Room Freshener, महक उठेगा हर कोना