Sattu drink for weight loss: वेट लॉस के लिए लोग क्या नहीं करते। तरह-तरह की डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करते हैं। जबकि डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो वजन घटाने के प्रोसेस को आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। जैसे कि चने की सत्तू को पीना वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकते हैं। चने का सत्तू मेटाबोलिज्म तेज करने के साथ आंतों की गति में तेजी लाने में मददगार है जिससे पेट साफ होता है और फिर वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। लेकिन, सवाल ये है कि चने का सत्तू कैसे खाया जाता है, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
चने का सत्तू कैसे बनाते हैं-How to make Chane ka sattu?
चने का सत्तू बनाने के लिए आपको करना ये है कि
-चने को नमक के साथ पहले कड़ाही में भून लें।
-फिर आपको इसे मिक्सर में दरदरा करके पीस लें।
-अब हींग और जीरा पाउडर तवे पर रखकर भून लें।
-अब इसे चने में मिलाकर पीसकर रख लें।
वेट लॉस के लिए सत्तू में क्या-क्या मिलाया जाता है-Chane ka sattu recipe for weight loss?
-वेट लॉस के लिए आपको चने का सत्तू बनाते समय कुछ चीजों को मिलाना है।
-इसके लिए सबसे पहले तो आपको सत्तू लेना है और फिर इसमें नींबू का रस और नमक मिला लें।
-सबको मिलाने के बाद इसमें 1 चम्मच ऊपर से चिया सीड्स मिला लें।
-अब इस सत्तू को पी जाएं।
वेट लॉस के लिए सत्तू के सेवन के अन्य तरीके-How to have sattu for weight loss
सत्तू लापसी
सत्तू लापसी बनाने के लिए आपको करना ये है कि आप पीसी हुई सत्तू में प्याज, हरी मिर्च और नमक मिला लें। फिर पैन मे थोड़ा सा तेल और सरसों के बीज डालें। सत्तू को इसमें पलट लें और फिर इसमें पानी डाल लें। सबको मिलाकर अच्छी तरह से पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे खाएं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
सत्तू पुदीना घोटा
सत्तू घोटा बनाकर आप पी सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि सत्तू को धनिया और पुदीना की पत्तियों, पानी, नमक और 1 हरी मिर्च के साथ पीस लें। फिर इसे एक गिलास में डाल लें। अब आप जीरा का तड़का सत्तू में लगा लें और फिर इस सत्तू घोटा को पी जाएं। तो आपको वेट लॉस के लिए सत्तू की ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। आगे जानते हैं नाश्ते में बनाकर खाएं टेस्टी मटर के पराठे, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद भी होगा कमाल