क्या आप लड्डू खाना पसंद है। क्या आप खासतौर पर मीठे में बूंदी के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू (motichoor ladoo recipe) खाना पसंद करते हैं? तो बाहर से इसे खाने का क्यों इंतजार करना। आप इसे घर पर ही बनाकर खा सकते हैं। आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है और न ही इस काम में आपका ज्यादा समय लगेगा। इस लड्डू की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है वो हमें अपने ही रसोई में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही इसमें मिलावटी रंगों का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। तो आइए जानते हैं बूंदी के लड्डू कैसे बनाएं (How to make Boondi motichoor ladoo), क्या है इसकी रेसिपी।
बस 30 मिनट में घर पर बनाएं गरमा गरम बूंदी के लड्डू
साम्रगी
-बेसन
-पानी
-चीनी
-गुलाब जल
-केसर
-घी या तेल
-इलायची
बनाने का तरीका
-बूंदी के लड्डू को बनाने के लिए आपको बेसन तैयार करना है। आपको करना ये है कि 2 कप बेसन लें और इसमें 1 कप पानी मिलाकर घोल लें।
-इसे ऐसे घोलकर तैयार करें कि इसका बैटर न ज्यादा मोटा हो न गाढ़ा।
-घोलने के लिए लगातार 10 तक बेसन को मिलाते रहें।
-जब ये पूरी तरह से मिल जाए तो इसे ऐसे ही ढककर छोड़ दें।
-अब आपको करना ये है कि 2 कटोरी चीनी में डेढ़ कटोरी पानी मिलाएं।
-इसे तब तक पकने दें जब तक कि एक ताड़ वाली चाशनी न तैयार हो जाए।
-इसी बीच इसमें केसर, इलायची और गुलाब जल मिलाएं।
-अब आप एक कड़ाही चढ़ाएं और इसमें घी डाल लें।
-घी गर्म होने दें और अब बूंदी को छलनी की मदद से घी में डालें।
-फिर इसे पकाएं और छान कर निकाल लें।
-अब जब एक तार वाली चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें इसे डालें और फिर इसे गैस से उतारकर नीचे रख लें।
-अब हाथों में घी लगाते हुए इस लड्डू को बनाएं।
अब इसे आप सजाकर सर्व कर सकते हैं। आप डिब्बे में डालकर फ्रिज में डाल सकते हैं। ठंडक से ये लड्डू पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। साथ ही आप इसे स्टोर करके लंबे समय तक खा भी सकते हैं।