Face Sheet Mask: हेल्दी लाइफस्टाइल, खानपान और ब्यूटी रूटीन फॉलो करके चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्क लाइफ और घर की जिम्मेदारी निभाते हुए वर्किंग वुमन के लिए स्किन केयर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए वो या तो पार्लर का रुख करती हैं या फिर मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट को यूज करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप घर पर सब्जी के छिलके से अपने लिए नेचुरल तरीके से विटामिन-सी से भरपूर Face Sheet Mask तैयार कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर बिल्कुल पार्लर जैसा ग्लो आ जाएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

आलू के छिलके से फेस शीट मास्क कैसे बनाएं? (How to make potato sheet mask at home)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2-3 आलू के छिलके
1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल
मलमल का कपड़ा
ड्राई शीट मास्क

घर पर Face Sheet Mask बनाने का आसान तरीका

Face Sheet Mask बनाने के लिए आपको ड्राई शीट मास्क की जरूरत होगी। इसे आप बाजार से खरीद सकती हैं। लेकिन अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं तो घर में भी जुगाड़ कर सकती हैं। इसके लिए आपको मलमल के कपड़े की जरूरत होगी। इसे गुलाब जल में डिप कर लें, आपका ड्राई शीट मास्क तैयार हो जाएगा। अब Vitamin C से भरपूर मास्क बनाने के लिए आलू के छिलकों को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद गुलाब जल में भीगे हुए मलमल के कपड़े को लगा लें। इसे करीब 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। रिमूव करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 बार लगाएंगी तो आपका चेहरा चमकने लगेगा।

किसे नहीं लगाना चाहिए आलू के छिलके से बना फेस शीट मास्क ?

आलू के छिलके से बने मास्क को चेहरे पर पिंपल होने पर नहीं लगाना चाहिए।
चेहरे पर किसी भी तरह का घाव होने पर भी इसे लगाने से बचें।
चेहरे पर रैशेज या फिर खुजली हो रही है, तो भी इसे लगाने से बचना चाहिए।

विटामिन-सी शीट मास्‍क कब लगाना चाहिए?

यूं तो ग्लो पाने के लिए आप इसे किसी भी समय लगा सकती हैं। लेकिन अच्छे रिजल्ट के लिए विटामिन-सी से युक्त मास्क को रात में सोने से पहले लगाएं। क्योंकि विटामिन-सी चेहरे पर रात में सबसे अच्‍छा काम करता है।

आलू के छिलके से बने फेस मास्‍क को लगाने से ये होंगे फायदे

आलू के छिलके से बने मास्क को लगाने से चेहरे पर डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं।
यह मास्‍क चेहरे की स्किन में कसाव लाने में मदद करता है। इससे झुर्रियों की समस्या कम होती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।