Bengali Mishti Doi Recipe: पश्चिम बंगाल में नवरात्र का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल के लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा को तरह-तरह के भोज लगाते हैं। संदेश से लेकर मिष्टी दोई तक लोग अपने घर पर ही बनाते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे की आप घर पर ही बंगाल के सबसे प्रसिद्ध मिष्टी दोई को कैसे बना सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएं मिष्टी दही?

मिष्टी दोई बंगाल की सबसे प्रसिद्ध मिठाई में से एक है। इसको व्रत रखने वाले भी लोग खा सकते हैं। यह स्वाद में बेहद मीठी होती है। इस मिठाई को घर पर बनाने के लिए आपको बस आसान उपाय करने होंगे। मिष्टी दोई को कुल्हड़ों में जमाया जाता है। यह खाने में टेस्टी के साथ लाजवाब लगती है। दरअसल, मिष्टी दोई को मीठी दही ही कहा जाता है, जिसको गाढ़े दूध में शक्कर की चाशनी को डालकर बनाया जाता है।

मिष्टी दोई बनाने की सामग्री

एक कुल्हड़
पानी
दूध
दही
चीनी

मिष्टी दही बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में दूध को गर्म करना होगा। इस दूध को इतना गर्म कर लें, जिससे यह आधा बच जाए। आप इसके पैरेलली आप दूसरे बर्तन में चीनी की चाशनी बना लें। अब इसमें दूध को डालें। दूध डालने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि दूध ज्यादा गर्म न हो। अब दही को सही से मथ ले और इसमें मिलाएं। अंत में इसको कुल्हड़ में डाल लें। अब इसको आप करीब 10 से 11 घंटे तक रख दें। खाने से पहले इसमें आप ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं। यह आप घर पर आए मेहमानों को भी ऑफर कर सकते हैं।