bati in pressure cooker: सर्दियां यानी लिट्टी और बाटी का मौसम। इस मौसम में इन दोनों ही चीजों को लोग खूब खाते हैं। लेकिन, कई बार इसे बनाना बड़ा झामदार वाला काम लगता है। इसे बनाने के लिए लिट्टी और बाटी को कंडे की आग में पकाना पड़ता है या फिर जिन लोगों के पास ओवन होता है वो इसे इसमें पकाते हैं। दूसरा, लोग इसे गैस पर आग में भी पकाकर खाते हैं। जबकि आप इसे बिलकुल स्मार्ट तरीके से कुकर में बनाकर खा सकते हैं। आइए, नोट करें इसकी रेसिपी और जानें कैसे बनाएं कुकर में बाटी।
कुकर में बाटी कैसे बनाएं-How to make bati in pressure cooker?
-सबसे पहले आपको इसके लिए बाटी बनाना है जिसके लिए आप आटा तैयार करना है।
-इसके बाद आप आटे की लोई बनाएं।
-इसके बाद आपको करना ये है कि बाटी बनाएं।
-फिर कुकर को गैस चूल्हे पर रखें और फिर इसमें घी लगाएं।
-इसके बाद इसमें बाटी डालें और कुकर का ढक्कन लगाएं और इसकी सीटी निकाल लें।
-फिर इसमें बाटी को पकने दें और 5 से 7 मिनट बाद कुकर का ढक्कन निकालकर बाटी को पलट लें।
-थोड़ा और घी डालें और ढक्कन बंद करें।
-10 मिनट और पकाएं और आपकी बाटी है।
लिट्टी वाली बाटी कैसे बनाएं-How to make liiti in pressure cooker
लिट्टी वाली बाटी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है, बस कुछ बातों का ख्याल रखना है।
-सबसे पहले तो काले चने की सत्तू लें।
-इसमें प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और धनिया को बारीक-बारीक काटकर डालें।
-काली मिर्च पाउडर और इसमें नमक मिलाएं।
-सबको मिलाने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं।
-अब कच्चा सरसों का तेल डालकर इसे मिक्स कर लें और फिर बाटी बनाकर इसमें भरकर रख लें।
-फिर कुकर में घी लगाकर सीटी निकालते हुए इसे ऐसे ही पकाएं।
-अब लिट्टी बनाकर खाएं।
चोखा कैसे बनाएं-chokha recipe in hindi
चोखा बनाने के लिए आपको करना ये है कि आप पहले तो आलू उबाल लें, फिर बैंगन और टमाटर पकाएं। इसके बाद इन्हें ठंडे पानी में डालकर साफ कर लें। फिर इसमें सरसों का तेल, हरी मिर्च, प्याज और धनिया पत्ती मिलाएं। फिर नमक डालें और काला नमक डालें। नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे बाटी और लिट्टी के साथ सर्व करें। इसी तरह जानें इस सर्दी पालक से आप कौन-कौन सी चीजें बना सकते हैं।