Banana fertilizer recipe in hindi: कई बार ऐसा होता है कि हम ज्यादा मात्रा में केला खरीदकर ले आते हैं और इन्हें खा नहीं पाते जिससे समय के साथ ये खराब होने लगता है। इसके अलावा केले का छिलका भी लोग फेंक देते हैं जबकि आप इससे घर बैठे NPK तैयार कर सकते हैं। ये पौधों के लिए कुछ ऐसा खाद है जो कि हर पौधे के लिए जरूरी है और इनकी ग्रोथ बनाने में मददगार है। ऐसे में केले में पाया जाने वाला पोटैशियम खाद बनाने में मदद कर सकता है वो कैसे, तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। पर उससे पहले जान लेते हैं केले के खाद से पौधों को क्या मिलता है।

केले के खाद से पौधों को क्या मिलता है-

-पोटेशियम
-फास्फोरस
-कैल्शियम

केले के खाद से पौधों की जड़ों की ग्रोथ बढ़ती है। इससे पेड़ सूखते नहीं है। इससे पेड़ पानी की कमी और मुरझाना कम करता है। प्रकाश संश्लेषण और भोजन निर्माण में मददगार है। ये श्वसन को कम करता है और एनर्जी की कमी को रोकता है। ये स्टार्च के स्थानांतरण को बढ़ाता है जिससे पेड़ तेजी से बढ़ते हैं, इनमें फल उगता है और फिर पौधों का विकास अच्छा होता है।

केले का खाद कैसे बनाएं-How to make banana fertilizer

इसे बनाने के लिए एक जार में पानी भरें और उसमें केले का छिलका डालें। इसे 48 घंटों तक ऐसे ही रहने दें, फिर छिलका हटा दें और पानी को इस जार में छोड़ दें। अपने पौधों को ये पानी दें। दूसरों तरीका ये है कि छिलकों को काट लें, फिर सीधे अपने बगीचे की मिट्टी में मिला दें। रोज इसे हल्का-हल्का पानी दें जिससे पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी।

इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि केले और इसके छिलकों को मैश कर लें। इसमें थोड़ा सा गोबर मिला लें और पानी मिलाकर एक कपड़े से ढककर छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को छान लें और फिर इस पानी को गमले में डालें। इस प्रकार से आप केले की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप केले से बना ये फर्टिलाइजर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप गुड़हल, गुलाब और कुछ अन्य फूलों के पौधों में डाल सकते हैं।