Arjuna Bark Tea Benefits: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल में आए बदलाव का असर इंसान के दैनिक जीवन पर भी पड़ रहा है। स्किन से लेकर हेयर और ओवरऑल हेल्थ भी इससे प्रभावित हो रहा है। हालांकि, किचन में मौजूद अर्जुन की छाल से कई तरह की परेशानियों से राहत दिला सकती है।
स्किन को जवां रखती है अर्जुन की छाल की चाय
रोज एक कप अर्जुन की छाल का चाय पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है और त्वचा सुंदर और जवां दिखने लगती है। इस लेख में हम आपको अर्जुन की छाल का चाय बनाने की विधि के बारे में बताने वाले हैं। आप इसको अपने घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।
अर्जुन की छाल की चाय बनाने की सामग्री
- अर्जुन की छाल का टुकड़ा/ पाउडर
- पानी
- शहद
- दालचीनी
- इलायची
घर पर कैसे बनाएं अर्जुन की छाल की चाय
अर्जुन की छाल को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी को उबालें। पानी जब उबलने लगे तो आप इसमें अर्जुन की छाल को डाल दें और कुछ समय तक इसको उबलने दें। कुछ समय रुकने के बाद आप इसमें दालचीनी और इलायची को भी डाल लें। अब इसको करीब 7-9 मिनट तक सही से पकाएं। सही से पकने के बाद इसको छान लें। अब आप इसको पी सकते हैं। स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः
अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाया जाता है? सर्दियों के लिए नोट कर लें ये रेसिपी