Kumbh Mela 2025: इस साल प्रयागराज (Prayagraj) में विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन, यानी महाकुंभ (Mahakumbh 2025) लगने जा रहा है। महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन शाही स्नान के साथ होगा और 26 फरवरी 2025 यानी महाशिवरात्रि के दिन समाप्त हो जाएगा।
महाकुंभ में खाएं इलाहाबादी सकौड़ा
महाकुंभ में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे और आस्था की डुबकी लगाएंगे। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं तो यहां के इलाहाबादी सकौड़ा (Allahabadi Sakoda) का आनंद जरूर लें। वैसै भी अगर आप इलाहाबादी सकौड़े को घर पर बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए आसान रेसिपी लेकर आए हैं। आप यहां से देखकर अपने घर पर ही इलाहाबादी सकौड़ा बना सकते हैं।
इलाहाबादी सकौड़ा बनाने की सामग्री
250 ग्राम पालक
एक कप बेसन
अदरक
हल्दी
नमक
तेल
धनिया
प्याज
हींग
जीरा
हरी इलायची<br>गरम मसाला
नींबू रस
इलाहाबादी सकौड़ा बनाने की विधि
इलाहाबादी सकौड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को बारीक काट लें। अब आप इसमें अदरक, हल्दी, हरी मिर्च और नमक के साथ बेसन को डालकर मिलाएं। इन सभी चीजों को डालकर सही से मिक्स कर लें। अब आप तेल को गर्म करें और इसमें छोटे-छोटे पकौड़े को डालकर सुपर क्रिसपी फ्राई कर लें।
मसाले को कैसे करें तैयार
अब आप इसके मसाले को तैयार करें। इसके लिए आप धनिया, लहसुन, अदरक और प्याज को मिक्सर में डालकर सही से मिक्स कर लें। अब आप सरसों के तेल में हींग, जीरा, हरी इलायची के साथ प्रिपेयर किया हुआ पेस्ट को डालकर अच्छे से भूने। करीब तीन मिनट तक भूनने के बाद आप इसमें पकौड़े को तैयार मसाले में डाल लें। आप इसमें अब स्वाद के मुताबिक, नमक भी डाल दें।
आप इसमें लाल मिर्च को भी ऐड कर सकते हैं। आप इसमें पानी डालकर करीब 8-10 मिनट तक पकाएं। आप इसमें गर्म मसाला और कटा हुआ धनिया पत्ता को भी डाल लें। इस तरह आप अपने घर पर ही इलाहाबादी सकौड़ा तैयार कर सकते हैं। आप इसमें ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व कर सकते हैं। आगे पढ़ेंः Mahakumbh 2025: प्रयागराज में घूमने की बेस्ट जगहें कौन सी हैं