Pani Puri Kaise Banate Hain: गोलगप्पे, पानीपूरी, फुचका, पानी-पताशी और गुप-चुप।।। न जाने कितने ही नामों से इसे जाना जाता है। लेकिन नाम चाहें जो भी हो, इसका स्वाद हर किसी जुबान में पानी ले ही आता है। महिलाओं की तो ये फेवरेट चीजों की लिस्ट में शामिल होता ही है, लेकिन पुरुष भी इसे खूब चटकारे लेकर खाते हैं। गोलगप्पे ऐसी चीज है जिसे खाना अक्सर लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में दिनों में बाजार में मिलने वाले गोलगप्पे खाकर कई बार लोगों का पेट गड़बड़ हो जाता है। ऐसे में आप सिर्फ 10 मिनट में घर में शुद्ध चीजों का इस्तेमाल करके पानीपूरी तैयार कर सकती हैं। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने इसकी टेस्टी रेसिपी शेयर की है। इससे आप मात्र 20 रुपये की सूजी से करीब 50 गोलगप्पे तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं गोलगप्पे बनाने की रेसिपी।
सूजी के गोलगप्पे रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
तेल
गर्म पानी
250 ग्राम महीन वाली सूजी
घर पर कैसे बनाएं सूजी के गोलगप्पे? (How to make semolina golgappas at home)
सूजी के गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम सूजी को 50 ग्राम हल्का गर्म तेल डालें। फिर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गर्म पानी डालें और आटा गूंथ लें। इसे ऐसा गूंथे की हाथ से मुठ्ठी बन जाए। इसके करीब 10-12 बार थाली में पटकें। बिना देर किए इसके छोटी छोटी लोई बनाएं। इन पेड़ों को लंबा-लंबा बेलें। गर्म तेल में डीप फ्राई करें। इनको बार-बार नहीं पलटें। ऐसा करने से आपके क्रिस्पी गोलगप्पे बनकर तैयार हो जाएंगे।
गोलगप्पे का पानी कैसे बनता है? (Golgappa ka Pani Kaise banaye)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 गुच्छा धनिया पत्ती
½ गुच्छा पुदीने की पत्तियां
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
½ छोटा चम्मच काला नमक
2 इंच अदरक का टुकड़ा
5 हरी मिर्च
बूंदी
1 छोटा चम्मच नमक
½ छोटा चम्मच टार्टरिक एसिड
या 6 बड़ा चम्मच नींबू का रस
गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं ? (Golgappa pani recipe)
गोलगप्पे के लिए खट्टा पानी बनाने के लिए मिक्सर जार में धनिया पत्ती, पुदीने की पत्तियां डालें। इसके साथ ही भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला मिलाएं। स्वानुसार नमक, काला नमकच डालें। अदरक का टुकड़ा और हरी मिर्च डालें। थोड़ा सा पानी डालकर चटनी तैयार करें। छन्नी की सहायता से इसका सारा पानी निकाल लें। इसमें खट्टेपन के लिए आप नींबू का रस और बूंदी मिलाएं। गोलगप्पे का पानी तैयार है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Sattu Recipe: सत्तू से बनाएं ये 10 चीजें, रेसिपी ऐसी की खाने वाले दस बार करेंगे तारीफ, पेट से लेकर हड्डियां रहेंगी मजबूत