भारतीय घरों में सरसों के तेल का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। खाना पकाने से लेकर बालों में लगाने तक लोग सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। असली सरसों का तेल काफी बेहतर होता है और इसके कई फायदे भी होते हैं। वहीं, मिलावटी और नकली सरसों तेल के उपयोग से कई तरह के नुकसान भी होते हैं।

वहीं, मिलावटी के इस दौर में असली सरसों के तेल की पहचान करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, सरसों के कई वैरायटी होते हैं, जिसके कारण आसानी से यह पता नहीं चल पाता कि कौन सा तेल असली है और कौन सा नकली। ऐसे में मिलावटी सरसों के तेल की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

मिलावटी सरसों तेल की पहचान कैसे करें? How to Identify Pure Mustard Oil?

सफेद कागज से करें पहचान

असली सरसों के तेल की पहचान आप सफेद कागज टेस्ट से कर सकते हैं। इसके लिए आप एक सफेद कागज लें और इस पर तेल की कुछ बूंदें डालें। कुछ समय बाद सरसों का तेल पीला दाग छोड़ने लगता है। अगर दाग ज्यादा गहरा और चिपचिपा हो तो तेल शुद्ध है। वहीं, अगर तेल पानी जैसी हल्की परत छोड़ दे तो उसमें मिलावट हो सकती है।

आयोडीन टेस्ट से करें असली सरसों तेल की पहचान

आयोडीन टेस्ट से भी आप असली तेल की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच तेल लें और इसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। अगर तेल असली होगा, तो इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होगी। वहीं, अगर तेल का रंग बदलने लगे तो समझिए इसमें मिलावट है।

रंग और गंध से करें पहचान

असली सरसों का तेल हल्का पीला या गहरा पीला होता है। इसकी गंध हल्की तीखी होती है। अगर तेल का रंग बहुत हल्का या चमकीला हो तो इसमें मिलावट हो सकती है।