मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस ड्राई फ्रूट को खाने से आपको एक साथ कई लाभ मिल जाते हैं। खासकर वेट लॉस की चाह रखने वाले लोग मखाने को डाइट का हिस्सा जरूर बनाते हैं। इसके अलावा डायबिटीज (Diabetes), एनीमिया (Anemia), पीसीओएस (PCOS), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), कब्ज (Constipation) या पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी मखाना फायदेमंद हो सकता है।
हालांकि, इन तमाम फायदों को पाने के लिए अच्छी क्वालिटी वाले मखाने का सेवन जरूरी है। इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनपर ध्यान देकर आप अच्छे मखाना की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
कैसे पहचानें अच्छे मखाना?
आकार पर दें ध्यान
बता दें कि मखाने का आकार जितना बड़ा होता है, उसकी क्वालिटी उतनी ही बेहतर मानी जाती है। वहीं, सबसे बड़े मखाने को ‘रसगुल्ला मखाना’ कहा जाता है। ये बाजार में 1200 से 1300 रूपये प्रति किलों के हिसाब से मिलता है। ऐसे में आप आकार पर ध्यान देकर मखाना खरीद सकते हैं।
चेक करें ग्रेड
आप ग्रेड चेक करके भी सही मखाने की पहचान कर सकते हैं। दरअसल, मखाने के कई तरह के ग्रेड होते है और इन ग्रेड के आधार पर ही मखाने का भाव तय होता है। वहीं, 6 या 6.5 ग्रेड का मखाना सबसे अच्छी क्वालिटी का माना जाता है। ऐसे में मखाना खरीदते समय उसके पैकेट पर ग्रेड जरूर चेक करें।
तोड़कर देखें
आप मखाने को तोड़कर उसकी पहचान कर सकते हैं। अच्छी क्वालिटी वाले मखाना एकदम सॉफ्ट होता है और आसानी से टूट जाता है। जबकि खराब क्वालिटी वाला मखाना कठोर होता है।
आकार देखें
अच्छी क्वालिटी का मखाना आकार में एकदम गोल होता है, साथ ही ये बीच से कटा या फटा नहीं होता है। ऐसे में मखाना खरीदते समय इसके आकार पर ध्यान दें।
रंग देखें
इन सब से अलग आप रंग पर ध्यान देकर भी अच्छे मखाने को चुन सकते हैं। अच्छी क्वालिटी का मखाना पूरी तरह से सफेद होता है, साथ ही इसपर किसी तरह के दाग-धब्बे नहीं होते हैं। जबकि खराब क्वालिटी के मखाने पर काले रंग के धब्बे ज्यादा होते हैं।
इस तरह कुछ खास बातों पर ध्यान देकर आप अच्छे और सही मखाने की पहचान कर सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Union Budget 2025 में छाया ‘मिथिला का मखाना’ नाश्ते से लेकर रात की सब्जी तक ऐसे खाते हैं लोग