Honey diet for weight loss: वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना है और आप ये काम आसानी से कर सकते हैं। जैसे कि आप अपनी डाइट में शहद को शामिल कर लें तो वेट लॉस प्रोसेस में तेजी आ सकती है। दरअसल, शहद भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे खाने की मात्रा कम हो जाती है। ये ज्यादा से ज्यादा फैट जलाने में मदद करता है जिससे ग्लूकोज का उत्पादन करने के लिए लिवर को उत्तेजित करने की क्षमता होती है, जो बदले में मस्तिष्क में शुगर के उच्च स्तर को बनाए रखने और फैट जलाने के लिए हार्मोन स्रावित करने में मदद करता है।

इस तरह से शुगर को स्थिर करने से भूख की भावना कम हो जाती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करने और फिर वेट लॉस में मददगार है। तो आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए शहद का उपयोग कैसे करें।

वजन घटाने के लिए शहद का उपयोग कैसे करें-Honey diet for weight loss in 7 days

शहद और गुनगुना पानी

वेट लॉस के लिए आप शहद को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। तो इसके लिए आपको करना ये है कि 1 गिलास गुनगुना पानी में 1 चम्मच शहद मिला लें। ये लीवर को फ्रुक्टोज और हार्मोन से भर देता है। फ्रुक्टोज ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करता है और रिकवरी हार्मोन को सक्रिय करता है जो शरीर में ज्यादा फैट जलाते हैं। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म तेज करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मददगार है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

नाश्ते में लें 2 चम्मच शहद

आपको करना ये है कि नाश्ते में 1 ब्रेड टोस्ट में 1 चम्मच शहद लगाकर खाना है। इसके साथ ही आपको आधा कप हल्का गर्म दूध लेना है और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पीना है। ये दोनों मिलकर आपके शरीर के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद कर सकते हैं। इससे आप जो भी खाएंगे वो तेजी से पचेगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी।

शहद दालचीनी की चाय

इसके अलावा सुबह शहद और दालचीनी की चाय पीना भी वेट लॉस में तेजी लाने में मदद कर सकता है। दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो वजन घटाने में मदद करती है, खासकर अगर इसे शहद में मिलाया जाए। एक चम्मच दालचीनी में एक चम्मच शहद मिलाएं, फिर दोनों सामग्रियों को एक कप गुनगुने पानी में मिलाएं और एक कप खाली पेट पिएं। कुछ दिनों में आपको इसका फर्क नजर आएगा और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।