देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। यह मौसम पेड़-पौधे लगाने के लिए सबसे परफेक्ट होता है। ऐसे में कई लोग अपने होम गार्डन में नींबू का पौधा लगाते हैं। दरअसल, नींबू हेल्थ के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इसके सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं।
वहीं, कई बार बारिश के मौसम में लोग पौधे तो लगा देते हैं, लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि यह पौधा ठीक से नहीं बढ़ पा रहा है। लगाने के कुछ ही दिनों बाद इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके पौधे के साथ भी यही हो रहा है, तो आप कुछ खास उपाय फॉलो कर पौधे को हरा-भरा बना सकते हैं।
सही जगह पर लगाएं नींबू का पौधा
नींबू के पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप इस पौधे को गमले में लगाए हुए हैं, तो इसे हर रोज कुछ समय के लिए धूप में जरूर रखें। दरअसल, नींबू के पौधे पर धूप नहीं पड़ती है, तो इसके पत्ते पीले होने लगते हैं।
पर्याप्त मात्रा में डालें पानी
नींबू के पौधे को नमी बहुत पसंद होती है। ऐसे में इसमें समय-समय पर पानी जरूर डालें। अगर गमले की मिट्टी में नमी हो, तो पानी डालने से बचना चाहिए। आप 2-3 दिन में पानी डाल सकते हैं। हालांकि, पौधे में पानी डालते समय ध्यान रखें कि इसमें अधिक पानी जमा न हो।
समय-समय पर खाद डालें
नींबू के पौधे को बढ़ने के लिए पानी के साथ-साथ खाद की भी जरूरत होती है। ऐसे में आप हर 15 दिन पर गोबर की खाद, नीम की खली या केंचुआ खाद डाल सकते हैं। इससे पौधे को पोषण मिलता रहेगा और इसकी जड़ें भी मजबूत बनेंगी।
पौधे की करें छंटाई
नींबू के पौधे की समय-समय पर छंटाई करनी चाहिए। इससे पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और ग्रोथ बेहतर होती है।
आप भी हर रोज लगाती हैं लिपस्टिक तो हो जाएं सावधान! यहां जानें इसके 5 नुकसान
पौधों पर करें नीम तेल का छिड़काव
बरसात के मौसम में कई बार पौधों पर कीड़े लग जाते हैं, जिसके कारण ग्रोथ सही से नहीं हो पाती है। ऐसे में पौधों को बचाने के लिए आप नीम का तेल या हल्का जैविक स्प्रे उपयोग कर सकते हैं। इससे पौधा सुरक्षित रहेगा।