How to get rid of rats: घर हो या दुकान अक्सर चूहे यहां तक पहुंच ही जाते हैं। ऐसे में न केवल इन्हें बाहर भगाना मुश्किल होता है बल्कि ये नुकसान भी भारी पहुंचाते हैं। चूहों को बिना मारे घर से भगाना मुश्किल टास्क है। लेकिन इन्हें न हटाया जाए तो कपड़ों से लेकर राशन को बर्बाद कर देते हैं। अगर चूहों ने आपके भी नाक में दम कर रखा है तो आप केले के ऊपर 10 रुपये की चीज रखकर उन्हें भगा सकते हैं। ऋषिकेश के कैलाश योग स्टूडियो के इंस्टाग्राम @kailashayogastudiorishik पर देसी नुस्खा शेयर किया है, जिसे लेकर दावा है कि यह इस नुस्खे से घर से सारे चूहे भाग जाएंगे।

जानिए क्या है नुस्खा

कैलाश योग स्टूडियो के मुताबिक केले को काटकर उसके ऊपर एक इनो की पैकेट डालिए। इसके बाद उसके ऊपर कुछ हल्दी पाउडर डालिए। इसे घर के सभी कोने और बेड के नीचे कुछ घंटों के लिए रख दें। ऐसा करने से घर से सारे चूहे भाग जाएंगे। इतना ही नहीं मच्छर- मक्खी से भी निजात मिलेगी।

यहां देखें वीडियो

फिटकरी से भगाएं चूहे | Chuhe bhagane ka spray

फिटकरी से भी आप चूहों को भगाने के लिए स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना बस ये है कि फिटकरी को पानी में मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्प्रे वाली बोतल में भर लें। इस उन स्थानों पर स्प्रे करें जहां से चूहे आते-जाते हैं। या फिर घर में उनको सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसकी महक से चूहे वहां से रफूचक्कर हो जाएंगे। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बरसाती कीड़ों को भगाने के क्या उपाय हैं? यहां जानिए कीट-पतंगों को घर से बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका