देश के कई हिस्सों में अब सर्दी कम होने लगी है और गर्मी बढ़ने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगती है और मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है। मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां होने लगती है, जिसमें डेंगू, मलेरिया सहित कई तरह के गंभीर बीमारी भी शामिल है।

अगर आप भी मच्छरों की गंभीर समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ देसी तरीके लेकर आए हैं, जिसको आप फॉलो कर आसानी से अपने घर आए मच्छरों को भगा सकते हैं।

नीम का धुआं

मच्छरों को भगाने के लिए नीम का धुआं काफी असरदार होता है। आप इसके लिए सुखी नीम की पत्तियों को जलाकर इसका धुआं घर में फैला सकते हैं। आप नीम के तेल से दीपक को भी जला सकते हैं। नीम के तेल से जले दीये को आप कमरे में भी रख सकते हैं। यह कमरे के वातावरण को भी काफी बेहतर बनाता है।

लहसुन के रस का करें छिड़काव

घर में आए मच्छरों को भगाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन को पानी में डालकर उबाल लें। अब आप इस पानी को अपने कमरे में सही से छिड़काव भी  कर लें।

घर में लगाएं मच्छर भगाने वाले पौधे

आप अपने घर में कुछ पौधों को लगाकर भी मच्छरों को आसानी से भगा सकते हैं। आप अपने घर में  गेंदे के फूल या फिर तुलसी के पौधे को लगा सकते हैं। इन दोनों पौधों के गंध से मच्छर कोसों दूर रहते हैं।

घर की साफ-सफाई का रखें ध्यान

मच्छरों को घर से भगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने घर को एकदम साफ-सुथरा रखें और घर में पानी को जमा नहीं होने दें। दरअसल, जहां पानी का जमाव होता है, वहीं पर मच्छरों का सबसे अधिक प्रजनन होता है। घर में कचरा और गंदगी को बिल्कुल नहीं रहने दें। आगे पढ़िएः बालों के लिए अमृत है यह लाल फूल