Heat Rash Treatment: उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल है। तेज धूप, पसीना और चिलचिलाती गर्मी की वजह से अक्सर लोगों के घमौरी हो जाती हैं। इससे शरीर में जगह-जगह दाने, लाल चकत्ते होने लगते हैं। इनमें खुजली और चुभन बहुत होती है। कई बार बैचेनी महसूस होती है। ज्यादा खुजली करने पर ये फूट जाते हैं और खून तक निकल आता है। यूं तो बाजार में घमौरियों के लिए कई तरह के पाउडर और क्रीम आते हैं, लेकिन उनको यूज करने के साथ-साथ आपको कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाना चाहिए। ताकि आपको घमौरियों से जल्दी से जल्दी राहत मिल सके। आइए जानते हैं इसके बारे में।
घमौरियों का देसी इलाज
खीरा
घमौरियों से राहत पाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरा लें उसे छीलें। इसके बाद पतले-पतले स्लाइस में कट कर लें। इन्हें कुछ देर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इन्हें घमौरियों पर लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे घमौरियों में राहत मिलती है। इसे लगाने से मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं। फिर उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद वॉश कर दें।
बर्फ
अगर आप घमौरियों से परेशान हैं तो आपको बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। इससे घमौरियों की चुभन दूर होगी। एक कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब लें और उसे घमौरियों पर लगाएं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।