आज के समय अधिकतर लोग मुंह की बदबू की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इसका असर उनके सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। दरअसल, सुबह के समय बिस्तर से उठने के बाद मुंह से बदबू आना आम है, लेकिन अगर यह समस्या हमेशा होती है, तो कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है।
अगर आप भी मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं। इससे मुंह से आने वाली बदबू तो जाएगी ही, साथ ही आप एकदम फ्रेश भी महसूस करेंगे। आप इसके लिए लौंग और तुलसी की मदद ले सकते हैं।
बैक्टीरिया का दुश्मन है लौंग
मुंह से बदबू आने का मुख्य कारण खराब बैक्टीरिया का होना होता है। ऐसे में लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को आसानी से खत्म कर देते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट एक लौंग चबाने से मुंह की बदबू से राहत मिलती है। इसके अलावा, लौंग का तेल भी दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। लौंग से मुंह में ताजगी बनी रहती है और यह लंबे समय तक बदबू को दूर रखता है।
घर पर दांतों का पीलापन हटाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीका, मुस्कान में भी आ जाएगी चमक
तुलसी का करें उपयोग
तुलसी की पत्तियों का उपयोग आप मुंह की बदबू को कम करने के लिए कर सकते हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो ओरल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से पाचन भी बेहतर होता है। आप सुबह-सुबह चार से पांच तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। आप इसका चाय भी बना सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।