Pudine ka pani peene fayde: खराब खानपान की वजह से कई बार लोग पेट या सीने में जलन की समस्या से परेशान होने लगते हैं। एसिडिटी (acidity) या हार्ट बर्न (heartburn) के चलते भी सीने या पेट में आग लगने जैसा महसूस होता है। ऐसे मे लोग एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरीके (Ways To Get Rid Of Acidity) अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस समस्या से आपको एक हरा पत्ता राहत दिला सकता है। आप गर्मियों में इस हरे पत्ते से तैयार ड्रिंक को रोजाना पी सकते हैं। इससे न केवल आपको पेट और सीने की जलन से राहत मिलेगी, बल्कि आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे। यहां हम पुदीने की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं पुदीने का पानी पीने के फायदे (Mint Water Benefits In Summer In Hindi) और इसे बनाने ( How To Make Mint Water) का आसान तरीका।

पुदीने का पानी कैसे बनाएं ( How To Make Mint Water)

पुदीने का पानी बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको पुदीना की 15-20 पत्तियां लेनी है। इसे पानी की बोतल में डाल दें। इसके बाद इसे करीब एक से दो घंटे के लिए रख दें। आप इसमें स्वाद बढ़ाने और ज्यादा फायदा पाने के लिए नींबू की स्लाइस भी काटकर डाल सकते हैं। इसे आप किसी भी समय पी सकते हैं। इससे न केवल आपको सीने में जलन से राहत मिलेगी, बल्कि भरी गर्मी में भी ताजगी महसूस होगी।

डिहाइड्रेशन की समस्या होगी दूर

गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी कमी हो जाती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीह में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। शरीर हाइड्रेट रखने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स भी होता है। साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

पेट की जलन होगी शांत

अगर आप पेट की जलन से परेशान रहते हैं तो ये ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे पीने से शरीर को ठंडक तो मिलेगी ही साथ ही पेट की गर्मी भी शांत होगी।

एसिडिटी से समस्या से मिलेगा छुटकारा

पुदीने में मेंथॉल होता है। इससे तैयार ड्रिंक पीने से एसिडिटी से समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। गर्मियों में कुछ भी बाहर से खाने पर लोग अक्सर पेट में जलन से परेशान होने लगते हैं। ऐसे में आपको राहत पाने के लिए पुदिना का सेवन करना चाहिए।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।