Foods to gain weight: यूं तो आजकल बहुत सारे लोग वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन कुछ लोग कमजोर और दुबले-पतले होने से भी दुखी नजर आते हैं। हड्डियों का ढांचा दिखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। कई लड़के हद से ज्यादा पतला होने के वजह से शर्मिंदगी महसूस करते हैं। वहीं लड़कियां भी कमजोर (Food to gain weight for females) होने की वजह से अपनी मनपंसद ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। जिम जाने वाले लोग तो हमेशा ही हेल्दी तरीके से मसल्स गेन (Muscle gain diet) करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में (Weight gain supplements) खजूर को शामिल करना चाहिए। इसमें आपको दो चीजों को मिक्स करना है। ऐसा करने से तेजी से आपको हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
खजूर और शहद को दूध के साथ मिलाकर खाना या पीना करें शुरू
अगर आप बहुत ज्यादा दुबले-पतले हैं और बिना कोई सप्लीमेंट लिए नेचुरल तरीके से वेट गेन करना चाहते हैं तो आपको डाइट में खजूर और शहद को दूध के साथ मिलाकर लेना शुरू करना चाहिए। इससे आपको कुछ दिनों में ही असर देखने को मिलेगा।
खूजर को दूध और शहद के साथ खाने के फायदे (Dates and Honey with Milk Benefits in Hindi)
अगर आप इन तीनों चीजों को साथ में खाना शुरू करते हैं तो इससे आपके शरीर में इम्यूनिटी बढ़ेगी।
कई लोगों क जल्दी-जल्दी जुकाम-खांसी हो जाती है, उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद हो सकता है।
कब्ज या एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए भी ये किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे लेने से पाचन बेहतर होता है।
जोड़ों के दर्द या कमजोर हड्डियों के लिए भी ये फायदेमंद है। इसे आप रोजाना रात में ले सकते हैं।
खजूर, शहद और दूध से कैसे बढ़ता है वजन?
इन तीनों चीजों मे हाई कैलोरी होती है। खजूर में हेल्दी फैट भी होता है। इसे डाइट में शामिल करने से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। इसका सेवन करने के लिए आप खजूर को दूध में उबालकर उसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं। वहीं इसमें ओट्स मिलाकर नाश्ते में खा सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।