देश के कई हिस्सों में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। इस मौसम में लोग कंबल में ही रहना अधिक पसंद करते हैं। वहीं, सर्दी में सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब ऑफिस या फिर स्कूल खाना ले जाने के बाद तुरंत ठंडा हो जाता है। कई बार खाना जल्दी बन जाने और देर से खाने के बाद भी यही स्थिति होती है। हालांकि, सर्दी के मौसम में आप कुछ किचन हैक्स को फॉलो कर आप खाने को सर्दी में भी गर्म रख सकते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल का करें उपयोग
सर्दी के मौसम में आप एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग करने से तापमान नियंत्रण में रहता है। आप खाने को एल्युमिनियम फॉयल से पैक कर सकते हैं। इससे गर्मी बाहर नहीं निकलती है और तापमान अंदर ही रहता है। आप इसमें रोटी, सब्जी या फिर अन्य चीजों को आप इसमें पैक कर सकते हैं।
इंसुलेटेड लंच बॉक्स
आप खाना रखने के लिए इंसुलेटेड लंच बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं। इसमें खाना रखने से यह काफी समय तक गरम रहता है। दरअसल, इसमें कंटेनर डबल वॉल का होता है और उसके बीच में इन्सुलेशन सामग्री होती है, जो तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। थर्मो लंच बॉक्स का उपयोग स्कूल, ऑफिस या यात्रा के दौरान किया जाता है। इसमें खाना रखने से भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है।
माइक्रोवेव
खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव सबसे बढ़िया और किफायती तरीका है। इसमें आप एकदम जल्दी खाना को गरम कर सकते हैं। इसके लिए आप खाना को किसी बर्तन में रख लें और माइक्रोवेव को एक या फिर दो मिनट के लिए ऑन कर दें। आगे पढ़िएः Happy Lohri 2025 Hindi Wishes Images, Messages LIVE: लोहड़ी की लख-लख बधाइयां, यहां से अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
