Lipstick tut jaye to kaise thik kare: लड़कियों के पास मेकअप कलेक्शन की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन इसके बाद भी कुछ प्रोडक्ट उनके फेवरेट होते हैं। मेकअप लुक बिना लिपस्टिक के कंप्लीट नहीं हो सकता है। कई बार जल्दी-जल्दी में लिपस्टिक यूज करते समय वो टूट जाती है। ऐसे में महंगी लिपस्टिक टूटने से उन्हें न तो फेंकने का मन करता है और न ही उन्हें सही तरीके से यूज किया जा सकता है। कई बार रखे-रखे वो खराब होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप लिपस्टिक को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बना पाएंगी।

टूटी लिपस्टिक का क्या करें?

टूटी लिपस्टिक को लिपबाम के साथ मिलाएं

लिपस्टिक को टूटने पर उसके टूटे हुए हिस्से को कंटेनर में डालें। फिर इसमें थोड़ा सा लिप बाम डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसे आप ब्रश की हेल्प से होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं। यह न केवल लिप टिंट की तरह काम करेगा बल्कि आपको बेहद सुंदर लिप कलर भी मिलेगा।

लिपस्टिक टूटने पर बनाएं ब्लश

अगर लिपस्टिक का कलर लाइट है और वो टूट गई है तो आप उसे ब्लश की तरह भी यूज कर सकती हैं। क्रीमी ब्लशर बनाने के लिए सबसे पहले टूटी लिपस्टिक के टुकड़े को एक कंटेनर में डालें फिर इसमें थोड़ा सा मॉइश्चराइजर मिलाएं। फिर दोनों चीजों को सही से मिक्स करें। इसे आप इंस्टेंट ब्लश की तरह यूज करें।

टूटी लिपस्टिक को कैसे सही करें?

लिपस्टिक पूरी तरह से टूट जाए तो टूटे हुए टुकड़े को चम्मच में रखें और हल्की आंच पर पिघलाएं। फिर इसे किसी छोटे कंटेनर में डालें और सेट होने दें। अब आप इसे ब्रश की मदद से इस्तेमाल कर सकती हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पुराने से पुराना बैग को चमका देगी ये ट्रिक, जानिए लेदर हैंडबैग को साफ करने का आसान तरीका