Salad for weight loss: वजन घटाना चाहते हैं आप तो सबसे पहले अपनी डाइट सही करें जिसके बाद एक्सरसाइज करना आपके लिए और प्रभावी तरीके से काम कर सकता है। जैसे कि अगर सिर्फ सलाद खाने की बात करें तो इसे खाने का सही तरीका जानकर भी आप वेट लॉस कर सकते हैं। दरअसल, सलाद में कई प्रकार की सब्जियां होती हैं जो कि शरीर में कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस में तेजी ला सकती हैं। पर सबसे पहले आपको सलाद खाने के उस तरीके के बारे में जानना होगा जिसकी मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए सलाद कैसे खाएं।

वेट लॉस के लिए सलाद कैसे खाएं-How to eat salad for weight loss

वेट लॉस के लिए आपको सलाद सुबह खाली पेट खाना चाहिए। अगर आप इसे खाली पेट नहीं खाना चाहते तो जब भी खाना खाएं उससे 20 मिनट पहले सलाद खा लें। कुछ नहीं तो सलाद हमेशा खाना खाने से पहले खाएं। इससे हमारा शरीर कुछ इस तरह से काम करने लगता है कि वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है।

खाना खाने से 20 मिनट पहले सलाद खाना क्या है फायदेमंद-benefits of eating salad before meal

अगर आप खाना खाने से 20 मिनट पहले सलाद खा लेते हैं तो शरीर में काफी सारी पॉजिटिव बदलाव आते हैं जो कि वेट लॉस में मददगार हैं। जैसे
-सबसे पहले सलाद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट भर जाता है और फिर आप भोजन में कम खाते हैं।
-सलाद से शरीर को कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स और विटामिन्स मिल जाते हैं जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
-इसके अलावा सलाद पेट के मेटाबोलिक प्रोसेस को शुरू कर देता है और इसे तेज कर देता है जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है।

20 मिनट तक चबा चबाकर खाएं सलाद

आपको सलाद खाना है तो आप 20 मिनट तक सलाद को चबा-चबाकर खाएं। दरअसल, जब भी हम खाना 20 मिनट तक चबा-चबाकर खाते हैं शरीर को मालूम हो जाता है कि आपमे पेटभर कर खाना खाया है। इससे आपको क्रेविंग नहीं होती और न बार-बार कुछ खाने का मन होता है। तो, आपको जो भी सब्जियां पसंद हो उन्हें मिलाकर सलाद बनाएं और फिर आराम से खाएं।