Ganth gobhi recipe: गांठ गोभी इन दिनों आपको बाजार में खूब मिल जाएगा। लेकिन, बहुत से लोगों को ये पता ही नहीं होता कि ये सब्जी कैसे बनती है और इसे लोग कैसे खाते हैं। दरअसल, गांठ गोभी इस मौसम की सबसे इम्यूनिटी बूस्टर फूड है जिसे खाने से शरीर में एनर्जी आने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा गांठ गोभी खाने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे कि माना जाता है कि ये हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। लेकिन, सबसे ज्यादा जरूरी है ये जानना कि गांठ गोभी कैसे खाएं।
गांठ गोभी कैसे खाते हैं-Gobhi recipe in hindi
गांठ गोभी की सब्जी
गांठ गोभी आप दो तीरके से खा सकते हैं जैसे कि सबसे पहतो आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। गांठ गोभी की सब्जी बनाने के लिए आपको करना ये है कि गांठ गोभी को काट लें और फिर इसे भून लें। फिर आपको करना ये है कि कड़ाही में तेल डालें और फिर इसमें अजवाइन डाल लें। फिर इसमें प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें। सबको मिक्स कर लें और फिर इसमें गांठ गोभ डाल लें। सबको चलाने के बाद इसमें थोड़ा नमक डालें। ढककर पकाएं और फिर इसमें पानी डालें और अच्छी तरह से पका लें।
गांठ गोभी का रायता
गांठ गोभी का रायता आपको काफी पसंद आ सकता है। तो आपको करना ये है कि गांठ गोभी को उबाल लें और फिर दही में इसे मैश कर लें। पर आपको इसमें तड़का लगाना है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें। सरसों के कुछ दाने डालें और लाल मिर्च डालें। अब इसे दही में डालें। इसके बाद आपको करना ये है कि दही में थोड़ा सा नमक और चाट मसाला मिलाएं। फिर इसे सर्व करें।
गांठ गोभी का पकोड़ा
गांठ गोभी का पकोड़ा बनाने के लिए आपको करना ये है कि गांठ गोभी को काट लें और फिर बेसन में डालकर इसका पकोड़ा बनाएं। इसके लिए आपको करना ये है कि बेसन लें और इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च, हल्दी और बाकी मसाला डालें। फिर आपको करना ये है कि गांठ गोभी इसमें डालें और फिर निकालकर इसे तेल में डालकर छान लें। अब चाट मसाला ऊपर से डालकर इसे खा लें। अब जानते हैं डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन को कैसे कम कर सकता है ये मसाला