सर्दियों में काले और सफेद तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वैसे तो इसे कई तरह से खाया जाता है, लेकिन यहां हम आपके लिए 5 सबसे आसान तरीके लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी डेली डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

तिल से बनाएं लड्डू या चिक्की

आप तिल से लड्डू या चिक्की को आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ एनर्जी का अच्छा स्रोत भी हैं। तिल के लड्डू रोजाना एक या दो खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और थकान भी दूर होती है।

सुबह खाली पेट खाएं तिल-गुड़

सर्दियों में सुबह खाली पेट एक चम्मच भुने हुए तिल और एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और पाचन भी बेहतर होता है। इसके सेवन से बॉडी में आयरन और कैल्शियम की कमी नहीं होती है। यह कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है। आप इसको सीधे गुड़ के साथ खा सकते हैं।

तिल को सलाद में मिलाकर खाएं

आप तिल को खाने के साथ सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। आप सलाद के ऊपर इसे छिड़क सकते हैं। इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

तिल के तेल से बनाएं खाना

अधिकतर लोग किचन में सरसों के तेल से खाना बनाते हैं। ऐसे में आप सरसों के तेल की बजाय तिल के तेल से भी खाना पका सकते हैं। इससे खाने के स्वाद बेहतर होता है।

तिल वाली रोटी या परांठा

आप तिल को आटे में डालकर इससे परांठा या रोटी बना सकते हैं। इसके लिए आप आटा गूंथते समय इसमें तिल मिला लें। इसके बाद इससे रोटी या परांठा बनाएं। तिल वाली रोटी खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।