Apple for weight loss: वेट लॉस करना कोई आसान काम नहीं है। आपको इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि पहले डाइट और फिर एक्सरसाइज। लेकिन, सबसे पहले आपको डाइट पर ही ध्यान देना चाहिए। डाइट की बात करें तो आपको कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जो कि वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकते हैं। जैसे सेब। सेब में फाइबर और रफेज होने के साथ कई ऐसे गुण होते हैं जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। सेब खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। फिर जानेंगे सेब खाने का तरीका।

सेब खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?

सेब खाने से वजन घटता है। क्योंकि इसमें फाइबर और रफेज होता है जो कि पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। ये आंतों की गति को तेज करता है और फिर वेट लॉस में मदद करता है। इसके अलावा सेब कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है और ये फैट के कणों को तेजी से शरीर से बाहर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं रोज 1 से 2 सेब खाना आपके पेट को साफ करने और वेट लॉस करने में मदद करता है।

वेट लॉस के लिए सेब खाने का तरीका

वेट लॉस के लिए आप सेब कई प्रकार से खा सकते हैं लेकिन सबसे कारगर तरीके ये है कि आप सेब को छिलके के साथ खाएं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो कभी भी सेब छीलकर न खाएं। इससे इनके फाइबर और रफेज का नुकसान होता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा इसमें मैलिक एसिड (Malic acid) भी होता है जो कि फैट के कणों को धमनियों से स्क्रब करते हुए तेजी से साफ करने में मदद करता है।

वेट लॉस के लिए सेब कब और कैसे खाएं?

वेट लॉस के लिए सेब आपको सुबह खाली पेट खाना है और इसे साबुत तरीके से खाएं। आप इसे सुबह नाश्ते में, दिन के समय और रात में भी खा सकते हैं। इस तरह से इन्हें खाना सेहत के लिए व्यापक तरीसे से फायदेमंद है। इसके अलावा आप इस फ्रूट चाट या सैलड में भी मिलाकर खा सकते हैं।