Moving Meditation: मूविंग मेडिटेशन के बारे में आप कितना जानते हैं? दरअसल, मेडिटेशन का नाम आते ही लोगों के दिमाग में बस एक ही चीज आती है और वो है एक शांत जगह पर बैठकर ध्यान करना। जबकि, ध्यान के कई प्रकार हैं पर लोग इनके बारे में नहीं जानते। जैसे कि मूविंग मेडिटेशन। मूविंग मेडिटेशन गतिशील ध्यान गति और केंद्रित मन को एक साथ लाने का एक तरीका है। दरअसल, मूविंग मेडिटेशन में आपका शरीर सक्रिय यानी एक्टिव होता है, लेकिन आपका मन शांत और केंद्रित होता है। इसके अलावा भी इस तरह से मेडिटेशन करने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका और फिर जानेंगे मूविंग मेडिटेशन के फायदे।

मूविंग मेडिटेशन कैसे करें-How to do moving meditation

मूविंग मेडिटेशन उन लोगों के लिए आसान है जो कि बैठकर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। विशेष रूप से ये उन लोगों के लिए सहायक हो सकता है जिन्हें पारंपरिक तरीके बैठकर ध्यान करने में शांत बैठना और अपने दिमाग को शांत करना कठिन लगता है। साथ ही इसे लगभग कहीं भी किया जा सकता है जैसे पार्क में टहलते समय, घर पर हल्के व्यायाम करते समय और यहां तक कि बर्तन धोने जैसे रोजमर्रा के कार्यों के दौरान भी। इसे करने के लिए
-एक शांत जगह पर जाएं और इस दौरान कंफर्टेबल कपड़े पहनें।
-एक लंबी सांस लें और चलते रहें।
-अपने शरीर पर ध्यान दें और चलते रहें।
-एक जगह को फिक्स कर लें और फिर वहीं पर लौट आएं।
-इस दौरान आस पास से आने वाली आवाज पर भी ध्यान दें।

मूविंग मेडिटेशन के फायदे-Moving meditation benefits

मूविंग मेडिटेशन के कई फायदे हैं। पहले तो ये तनाव कम करने में मददगार है। दरअसल, जब आप गतिशील ध्यान का अभ्यास करते हैं, तो आपकी गति और श्वास पर ध्यान केंद्रित करने से आपका ध्यान आपकी दैनिक चिंताओं से हट जाता है। इससे आप चिंता भूलकर स्ट्रेस फ्री हो जाते हैं। इसके अलावा ये माइंड डिटॉक्स करने में भी मददगार है। इतना ही नहीं ये भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये उम्र से संबंधित स्मृति हानि को कम करने में मददगार है। ये नींद में सुधार करता है और आपको बेहतर महसूस करवाने में मददगार है।