Manicure at home: भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार महिलाएं अपना ही ख्याल रखने के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। कभी घर तो कभी ऑफिस की जिम्मेदारियों के चलते उनके पास पार्लर तक जाने का समय नहीं होता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो बार-बार पार्लर जाकर भी पैसे खर्च करने से कतराती हैं। ऐसे में अगर आप भी हाथों को सुंदर तो दिखाना चाहती हैं लेकिन पार्लर जाकर मैनीक्योर कराने का वक्त नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किचन में रखे सामानों के जरिए भी हाथों को सुंदर बना सकती हैं।

घर में कैसे करें मैनीक्योर | How to do instant manicure at home in hindi

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

-नींबू
-चीनी
-नारियल तेल
-गुनगुना पानी

मैनीक्योर करने का तरीका

घर में मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले चीनी में नींबू का रस मिलाएं। इन्हें हल्के हाथों से अपने हाथों पर स्क्रब करें। इसके बाद पानी से हाथों को धो लें। फिर नारियल तेल लगाकर मालिश करें। ऐसा करने से हाथों पर जमी मैल और गंदगी हट जाएगी और आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।

शहद और बेसन से भी कर सकते हैं मैनीक्योर

बेसन और शहद से भी आप घर में मैनीक्योर कर सकते हैं। इसके लिए बेसन में शहद मिलाएं। इस मिश्रम को अपने हाथों पर लगाएं। इसे बाद थोड़ा सा नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से स्ब्रक करें। ऐसा करने से हाथों के डेड सेल्स साफ हो जाएंगे। साथ ही स्किन में चमक नजर आएगी।