Best facial at home: सुंदर दिखना हर लड़की की चाहत होती है। इसके लिए वो न जाने कितने जतन करती हैं। कभी फेस पैक तो कभी फेशियल करवाती है। मार्केट में भी स्किन केयर से लेकर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। लेकिन आज के टाइम में भी बहुत सारे लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट को फेस पर अप्लाई करने की बजाए घरेलू और नेचुरल चीजों को लगाना पसंद करते हैं। वहीं हर किसी के पास बार-बार पार्लर जाकर महंगे फेशियल लेने का बजट या टाइम नहीं होता है।
ऐसे में आप घरेलू चीजों से भी घर पर रहकर बिल्कुल पार्लर की तरह Hydra Facial जैसा ग्लो पा सकती हैं। इन चीजों को चेहरे पर लगाने से आपको चेहरे पर फर्क नजर आएगा। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। तो हर तरह की स्किन वाले लोग इसे ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको पार्लर में जाकर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पडे़गी।
घरेलू चीजों से कैसे करें पार्लर जैसा फेशियल ?
एलोवेरा फेशियल
घर में एलोवेरा फेशियल करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल में गुलाब जल, कच्चा दूध और शहद मिलकर फेस टोनर की तरह इस्तेमाल करें। इसे भी चेहरे पर सूखने के बाद चेहरा धो लें। एलोवेरा जेल में शहद और कॉफी पाउडर मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें। इससे करीब 5 मिनट स्किन को एक्सफोलिएट करें। वॉश करें। अब एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें शहद और हल्दी पाउडर मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे की मसाज करें। इसे 20 से 30 मिनट सूखने दें। फिर वॉश कर लें। फिर एलोवेरा जेल में बेसन, चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे 15 मिनट तक सूखने के बाद धो लें। लास्ट में कच्चा दूध या गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं। लीजिए हो गया आपका हाइड्रा फेशियल। इससे आपके चेहरे की टैनिंग दूर होगी। दाग-धब्बे हल्के होंगे। साथ ही चेहरे पर चमक आएगी।
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए करें ये काम
अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना चाहिए। अपने चेहरे के बालों को समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। नेचुरल चीजों से चेहरे को स्क्रब जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही चेहरे से गंदगी और तेल हटाने के लिए आपको स्टीम जरूर लेनी चाहिए। इससे ब्लैडहेड्ट और व्हाइटहेड्स की प्रॉब्लम कम होती है। एजिंग साइन को रोकने के लिए आपको एसेंशियल ऑयल से चेहरे की मसाज करनी चाहिए। साथ ही नेचुरल फेस पैक लगाने के बाद आंखों पर खीरा रखना न भूलें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।