क्या आपके अंडरआर्म्स पर भी डार्क पैच हो गए हैं? गौरतलब है कि काले अंडरआर्म्स अक्सर शर्मिंदगी का कारण बनते हैं। ऐसी स्थिति में ज्यादातर महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से कतराने लगती हैं। अगर आपको भी इस तरह की स्थिति परेशान कर रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपको एक बेहद कमाल के होममेड मास्क के बारे में बता रहे हैं। ये मास्क अंडरआर्म्स से डार्क पैच हटाकर उन्हें क्लीन और ब्राइट बनाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका, साथ ही जानेंगे ये किस तरह असर दिखाता है-
चाहिए होंगी ये चीजें
- इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चम्मच चावल का आटा और
- एक चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी।
कैसे बनाएं ब्राइट अंडरआर्म्स के लिए मास्क?
- इसके लिए एक कटोरी में बेसन, हल्दी और चावल का आटा लें और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालते हुए एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद पहले कॉटन की मदद से रगड़ते हुए पेस्ट को हटाएं और फिर सादे पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2 से 3 बार इस तरीके को अपनाने से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
Also Read
कैसे फायदेमंद है ये मास्क?
- बता दें कि बेसन एक प्राकृतिक क्लींजर है जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह तैलीयपन को भी कम करता है और ब्रेकआउट को रोकता है। इससे स्किन पर डार्क पैच कम नजर आते हैं।
- वहीं, चावल का आटा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। ये डेड स्किन सेल्स को हटाता है, पोर्स को खोलता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है।
- इन सब से अलग हल्दी भी स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करती है। इस तरह इन तीन चीजों से तैयार मास्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।