Nakhun saaf kaise kare: पैरों के नाखूनों में फंगस लगना आम बात है। इससे प्रभावित लोगों को नाखून मोटे,पीले और गंदे नजर आते हैं। कई बार उनमें सफेद धब्बे या धारियां भी दिखाई देती हैं। कभी-कभी नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। या फिर अपने तल से अलग हो जाते हैं और दरार जैसी दिखाई देने लगती है। यह स्थिति डर्मेटोफाइट एक प्रकार की फफूंद टिनिया यूंगियम नामक फंगस की वजह से होती है। कई बार चोट लगने या पांव में ज्यादा गंदगी होने की वजह से भी नाखून में फंगल लग जाती है। ऐसे में उसे साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे राहत न मिलने पर आपको विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
सबसे पहले गर्म पानी में डुबोएं
पैरों के नाखूनों पर जमी फंगस या गंदगी को साफ करने के लिए गुनगुना पानी लें। इसमें पांव को कुछ देर डुबाकर रखें। हल्के हाथों से नेल्स को किसी पुराने ब्रश की मदद से रब करें। ऐसा करने से फंगस साफ होने लगेगी।
सेब के सिरके से हटाएं फंगस
पांव के नेल्स पर अगर फंगस या गंदगी जमा हो गई है तो उसे साफ करने के लिए पानी लेकर उसमें सेब का सिरका मिलाएं। फिर इसमें करीब 15 मिनट तक नेल्स को डुबोकर रखें। फिर साफ पानी से धोएं और टॉबल से हाथ पोंछ लें।
फंसग हटाने के बाद नेल्स पर लगाएं ये चीजें
फंगस को हटाने के बाद नेल्स पर विटामिन ई ऑय़ल या ट्री ट्री ऑयल भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही पैरों को साफ कपड़े से पोंछकर सुखाएं। फिर जैतून का तेल अप्लाई करें और हल्के हाथों से पैरों की मसाज करें। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सफेद दांत और मजबूत मसूड़ों के लिए करें फिटकरी वाला मंजन, यहां जानिए बनाने और करने का सही तरीका
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
