दिवाली का त्योहार आने से पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। ऐसे में लोग अपने घर की दीवारों, फर्नीचर और सभी जरूरी चीजों को क्लीन करते हैं। हालांकि, कई लोग पूजा के बर्तनों को साफ करना भूल जाते हैं।

दरअसल, पूजा में तांबे और पीतल के बर्तनों का उपयोग किया जाता है, जो समय के साथ काले पड़ने लगते हैं। हालांकि, आप इन्हें आसानी से क्लीन कर नए जैसे चमका सकते हैं। यहां हम आपके लिए 5 घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

फिटकरी और नींबू का करें उपयोग

पूजा में उपयोग होने वाले तांबे और पीतल के बर्तनों को क्लीन करने के लिए आप फिटकरी और नींबू का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नींबू के रस में फिटकरी का पाउडर मिलाएं। अब इससे बर्तनों को साफ करें। इससे बर्तनों पर जमा मैल आसानी से साफ हो जाएगा।

आटे का करें उपयोग

आप आटे की मदद से भी पूजा के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आटे में थोड़ा-सा नमक और सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे बर्तन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

नींबू और नमक का करें उपयोग

नींबू और नमक के उपयोग से भी आप पूजा के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को दो हिस्सों में काट लें और उस पर थोड़ा-सा नमक छिड़कें। अब इस नींबू से बर्तन को रगड़ें। कुछ ही मिनटों में बर्तन की काली परत हट जाएगी।

सिरका और बेकिंग सोडा से करें क्लीन

पूजा के बर्तन कई बार अधिक गंदे हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें नॉर्मल तरीके से क्लीन करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, आप इन्हें सिरका और बेकिंग सोडा की मदद से आसानी से क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच सिरका मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें और उसे बर्तन पर लगाएं। अब इस पेस्ट को करीब 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद डिश वॉश की मदद से इसे साफ कर लें।