How to clean spin mop head: बहुत सारे लोग घर में सफाई करने के लिए मोप यानी पोछा इस्तेमाल करते हैं। रोजाना इस्तेमाल करने से इसके ऊपर गंदगी जमा हो जाती है। इसके ऊपर जमा मैल न केवल देखने में बुरा लगता है। पोछा ज्यादा गंदा होने की वजह से यह फ्लोर को ज्यादा साफ नहीं कर पाता है।

इसके साथ ही घर में अजीब सी बदबू भी फैल जाती है। पोछे पर जिद्दी गंदगी देखकर लोग इसे कई बार फेंक भी देते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पोछे को बिना रगड़े या वॉशिंग मशीन में धोए ही साफ कर पाएंगे। आइए जानें इसके बारे में।

पोछे को साफ करने के लिए बनाएं ये मिश्रण

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

एक मजबूत पॉलीथिन
एक कटोरी नमक
2 चम्मच बेकिंग सोडा
बाथरूम क्लीनर
नॉर्मल पानी और डेटॉल

गंदे मॉप को कैसे करें साफ?

गंदे पोछे को साफ करने के लिए सबसे पहले एक मजबूत पॉलिथिन लें। इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद थोड़ा बाथरूम क्लीनर और डेटॉल भी डाल दें। इसके बाद जरूरत अनुसार पानी मिलाएं। अब गंदे पोछे को पॉलिथिन में डाल दें। इसे हैंडल के चारों तरफ अच्छे से बांध दें। फिर इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पॉलिथिन के साथ ही इसे जमीन पर थपथपाएं। ऐसा करने से इसकी गंदगी हटने लगेगी। बाद में पानी से धो लें।

पोछा साफ करने का बेस्ट तरीका

पोछे को साफ करने के लिए आप घर में कुछ चीजों के साथ घोल बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाएं. इसके बाद थोड़ा सा ब्लीच मिलाएं। इसमें पोछे को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धोकर धूप में सुखाएं। ऐसा करने से पोछा बिल्कुल नए की तरह साफ हो जाएगा। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: काम की खबर: गंदे से गंदे हेलमेट को नए की तरह चमकाने का आसान तरीका