Best Under Eye Cream: लड़का हो या लड़की अक्सर एक समस्या से दोनों परेशान होते हैं वो है आंखों के नीचे कालापन या डार्क सर्कल। बिगड़ी लाइफस्टाइल, देर रात तक जगना, थकान, धूप, तनाव, शरीर में पानी की कमी, एर्लजी, कॉस्मेटिक की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। कभी-कभी ये अपने आप कुछ महीनों में सही हो जाते हैं।
लेकिन कुछ लोगों के लिए ये परमानेंट प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए लोग तरीके खोजने लगते हैं। यूं तो बाजार में कई तरह ही अंडर आई क्रीम उपलब्ध हैं। लेकिन क्या पता है कौन सी क्रीम आपके लिए परफेक्ट रहेगी। अगर आप भी इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है। अंडर आई क्रीम खरीदने से पहले आपको कुछ चीजें उसमें देखनी चाहिए। इसके साथ ही एक जरूरी काम भी करके देखना चाहिए। आइए जानें इसका बारे में।
बेस्ट अंडर आई क्रीम ऐसे पहचानें
जब भी आप अपने लिए अंडर आई क्रीम खरीदें उसमें देखें कि कुछ जरूरी पोषक तत्व मौजूद हैं। जैसे विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन सी, कोलाजन, अर्निका, हायल्युरोनिक एसिड, हल्दी के सत्व, रोटिन ए आदि होने चाहिए। ऐसी क्रीम खरीदें जो नॉन ग्रीसी ऑयल, कोजिक एसिड और हाइड्रेटिंग के गुण से भरपूर हो। ये चीजें जिस क्रीम में होंगे, उसे लगाने से काले घेरे जल्दी सही हो जाते हैं।
क्रीम खरीदने से पहले करें ये काम
आपकी स्किन टाइप के मुताबिक आपको कोई भी स्किन प्रॉडक्ट खरीदना चाहिए। इसके साथ ही एक जरूरी बात आपको हमेशा याद रखनी चाहिए। अंडर आई क्रीम खरीदने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। ताकि आपको पता चल सके कि इससे आपको जलन या किसी भी तरह का कोई साइड इफैक्ट तो नहीं हो रहा है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: बाबा रामदेव ने बताया Hepatitis से बचने और Liver को हेल्दी रखने के लिए योगासन