Unique Ways To Celebrate holi: होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस त्योहार को सभी एक साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस त्योहार को हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, दिलों को जोड़ने वाला यह त्योहार नव विवाहित जोड़ों के लिए भी काफी खास होता है। कई कपल तो अपनी पहली होली को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं।  

शादी के बाद की पहली होली

रंग, प्रेम और उत्साह का यह त्योहार लोगों को एक साथ लाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के गले लगते हैं और गिले शिकवे को दूर करते हैं। वहीं, अगर आपकी भी शादी होली से कुछ समय पहले हुई है और आपकी भी यह पहली होली है तो आप इसको काफी यादगार बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे नवविवाहित जोड़े फॉलो कर सकते हैं और अपनी पहली होली को काफी यादगार बना सकते हैं।

पसंदीदा नाश्ते के साथ करें दिन की शुरुआत

होली के दिन की शुरुआत आप अपने पसंदीदा नाश्ते के साथ कर सकते हैं। इसके बाद आप होली की रोमांटिक गाना बनाकर आप एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा सकते हैं। इसके बाद आप फोटोशूट भी करा सकते हैं।

होली के दिन पहनें मैचिंग आउटफिट

होली के दिन आप मैचिंग आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। यह आपको एक यूनिक लुक देगा। पुरुषों के लिए इस खास मौके के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा या जींस के साथ व्हाइट कुर्ता बेस्ट रहेगा। वहीं, महिलाएं इस दिन सफेद सूट, अनारकली, या लाइट व्हाइट साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं।

परिवार के साथ मनाएं होली

अगर आपकी भी शादी नई नई हुई है और आपकी भी यह होली पहली है तो आप इस दिन अपने परिवार के साथ होली को सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस दिन आप सभी एक साथ इस त्योहार को मना सकते हैं और तरह-तरह के पकवान का भी आनंद ले सकते हैं। आगे पढ़िए- ब्रज में कब से शुरू हो रहा है होली का जश्न?